बाजार

TCS शेयरधारकों के लिए खुशखबरी! इसी हफ्ते हो सकता है दूसरे इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, जान लें रिकॉर्ड डेट

TCS अपने Q2 FY2026 रिजल्ट्स के साथ शेयरधारकों को देगा दूसरा इंटरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड और एक्स-डिविडेंड डेट

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 07, 2025 | 9:36 AM IST

TCS Q2 Results: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने शेयरधारकों को इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में दूसरा इंटरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है। TCS ने बताया है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित करने पर विचार किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट रहेगी। इस दिन TCS के उन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा, जिनके नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरीज में दर्ज हैं। उसी दिन शेयरों की एक्स-डिविडेंड डेट भी होगी।

TCS Q2 Results कब आएंगे

TCS अपने Q2 FY2026 के तिमाही परिणाम भी 9 अक्टूबर 2025 को बाजार बंद होने के बाद घोषित करेगी।

यह भी पढ़ें: IT Sector Q2 Preview: सितंबर तिमाही में कैसा रहेगा IT कंपनियों का प्रदर्शन? ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का एनालिसिस

TCS का डिविडेंड यील्ड और इतिहास

TCS हाई डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में शामिल है और इसका डिविडेंड यील्ड 2.04% है। इस साल जुलाई में TCS ने ₹11 का इंटरिम डिविडेंड दिया था। इससे पहले जून में कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और जनवरी में स्पेशल डिविडेंड ₹66 तथा इंटरिम डिविडेंड ₹10 दिया था। साल 2024 में TCS ने शेयरधारकों को कुल ₹75 का डिविडेंड दिया था।

6 अक्टूबर, सोमवार को TCS का शेयर BSE पर लगभग 0.3% ऊपर ₹2,997 पर बंद हुआ।

First Published : October 7, 2025 | 9:36 AM IST