Representative Image
सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 1,20,350 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,249 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 511 रुपये की तेजी के साथ 1,20,760 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,803 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,20,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,20,803 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार 137 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,382 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,519 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 137 रुपये की तेजी के साथ 1,47,656 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,211 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,47,977 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी, जबकि चांदी सुस्त रही। Comex पर सोना 3,983 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,976.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,988.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव इस सप्ताह 4,000.10 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.40 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.44 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 48.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 1,20,350 | 1,20,249 | 1,20,760 |
चांदी | 1,47,382 | 1,47,519 | 1,47,656 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,983 | 3,976.30 | 3,988.20 |
चांदी | 48.40 | 48.44 | 48.42 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)