facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.20 लाख के पार, चांदी के दाम भी बढ़े; देखें आज का भाव

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,20,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 07, 2025 | 11:41 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव लगातार दूसरे दिन मंगलवार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,20,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव  तेजी और चांदी के गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 1,20,350 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,249 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 511 रुपये की तेजी के साथ 1,20,760 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,803 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,20,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,20,803 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

 

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार 137 रुपये की गिरावट  के साथ 1,47,382 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,519 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 137 रुपये की तेजी के साथ 1,47,656 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,211 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,47,977 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी, जबकि चांदी सुस्त रही। Comex पर सोना 3,983 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,976.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,988.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव इस सप्ताह 4,000.10 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.40 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.44 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 48.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,20,350 1,20,249 1,20,760
चांदी 1,47,382 1,47,519 1,47,656
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,983 3,976.30 3,988.20
चांदी 48.40 48.44 48.42

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement