कमोडिटी

सोने-चांदी ने भरी ऊंची उड़ान, सोना 4,700 डॉलर पार, चांदी 69 डॉलर के ऊपर

Gold silver price today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- August 24, 2026 | 9:36 AM IST

अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की अप्रत्याशित रूप से अधिक बायबैक की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। सोमवार (24 अगस्त) को सोने के भाव में तेजी देखी जाने लगी। हालांकि चांदी के भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,63,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,46,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 386 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,052 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,62,438 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,132 रुपये की तेजी के साथ 1,63,570 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,585 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read:  Stock Market Today: तेजी के साथ खुलेगा बाजार? GIFT Nifty के संकेत मजबूत, आज इन IPO पर रहेगी नजर

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,597 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,46,597 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 461 रुपये की गिरावट के साथ 2,46,136 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,46,475 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,44,815 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी और चांदी के नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,673.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,680.60  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,706.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.34 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 69.53 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 69.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,62,052 1,62,438 1,63,570
चांदी 2,45,597 2,46,597 2,46,136
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,673.40 4,680.60 4,706.30
चांदी 69.34 69.53 69.16

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : August 24, 2026 | 9:30 AM IST