facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: विदेशी मुद्रा जुटाने की आरबीआई रणनीति पर नए सवालनिजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानीPF खाताधारकों के लिए चेतावनी! 5 साल से पहले पैसा निकाला तो हो सकता है नुकसानJio IPO के बाद क्या? AI पर Ambani का नया दांव, Airtel के लिए नई चुनौती!उज्जैन भूमि खरीद विवाद: मोहन यादव पर जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का हमला, BJP ने आरोपों को बताया झूठानोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?

झुलसाने लगी तेल की तपन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में आई गिरावट और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारतीय तेल कंपनियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।


सूत्रों के मुताबिक, इसकी वजह से कच्चे तेल का आयात बिल वर्ष 2008-09 में 100 अरब डॉलर पार हो सकता है, जबकि वर्ष 2007-08 में यह 77.02 अरब डॉलर था।

हालांकि वर्ष 2007-08 में भी तेल आयात बिल में 40 फीसदी का उछाल आया है। 2006-07 में यह आंकड़ा 54.99 अरब डॉलर था। वैसे, इस दौरान प्राइवेट तेल कंपनियों- रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार ऑयल ने भी खूब तेल का आयात किया और इसमें 9.1 फीसदी के उछाल के साथ 121.67 मीट्रिक टन तेल का आयात किया गया।

वर्ष 2008-09 में 134 मीट्रिक टन तेल आयात का अनुमान है। एक ओर तेल की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने से तेल आयात का बिल बढ़ रहा है। 1 मई 2008 तक रुपये में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। देश में कुल तेल खपत का करीब 78 फीसदी आयात किया जाता है।

अगर तेल की मांग की रफ्तार ऐसी ही रही, तो अगले तीन साल के दौरान आयात की सीमा 85 फीसदी तक पहुंच सकती है। दरअसल, तेल की मांग में सालाना 10 फीसदी का इजाफा हो रहा है, जबकि घरेलू ऑयल फील्ड की उत्पादन क्षमता में वृद्धि नहीं हो पा रही है। ऐसे में आयात करना ही एकमात्र विकल्प है।

पेट्रोलियम उत्पादों की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक अधिकारी ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में एक रुपये की भी गिरावट आती है, तो कच्चे तेल के आयात बिल में 3,000 करोड़ रुपये का इजाफा होता है।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि अगर रुपये के मूल्य में एक फीसदी की भी गिरावट आती है, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर प्रति लीटर 80 पैसे का भार बढ़ जाता है। वर्तमान में 120 डॉलर प्रति बैरल की दर से तेल का आयात किया जाता है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- आईओसी, बीपीसीएल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को अंडर रिकवरीज के तौर पर करीब 180,000 करोड़ रुपये का भार वहन करना पड़ सकता है।

रुपये में आई गिरावट की वजह से यह आंकड़ा 200,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। तेल का बाजार मूल्य और खुदरा बिक्री के अंतर को अंडर-रिकवरी कहा जाता है। तीनों तेल कंपनियों पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कैरोसिन को सब्सिडी दर पर बेचती है और कंपनियों के कुल उत्पादों की बिक्री का इसका हिस्सा 70 फीसदी होता है।

रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से हुआ सरकार के तेल आयात बिल में इजाफा
77.02 अरब डॉलर से बढ़कर आयात बिल हो सकता है 100 अरब डॉलर
पिछले साल भी आयात बिल में हुआ था 40 फीसदी का इजाफा
जनवरी 2008 के 92 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब है कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल पर

तेल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा 

पेट्रोल : 16.34 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 23.49 रुपये प्रति लीटर
गैस : 305.90 रुपये प्रति लीटर
कैरोसीन : 28.72 रुपये प्रति लीटर
चालू वित्त वर्ष में घाटा (अनुमानित) – करीब 2,00,000 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - May 20, 2008 | 2:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement