facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

H-1B वीजा फीस बढ़ने से रुपये पर दबाव, डॉलर के मुकाबले 88.75 के नए निचले स्तर पर आया रुपया

Rupee vs Dollar: डीलरों ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क से रुपये पर पहले से ही दबाव है और वीजा शुल्क वृद्धि से दबाव और बढ़ गया।

Last Updated- September 23, 2025 | 10:43 PM IST
Rupee vs Dollar

अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाए जाने से भारत के आईटी क्षेत्र का मार्जिन और बाहर से देश में धनप्रेषण प्रभावित हो सकता है, जिसका असर रुपये पर पड़ा है। रुपया आज प्रति डॉलर 88.75 के नए निचले स्तर पर आ गया। डीलरों ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क से रुपये पर पहले से ही दबाव है और वीजा शुल्क वृद्धि से दबाव और बढ़ गया। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 88.31 पर बंद हुआ था।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से भारत के आईटी निर्यात मार्जिन और धनप्रेषण प्रवाह को खतरा है जबकि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क से व्यापार भावना पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा अमेरिका में प्रस्तावित हायर कानून में आउटसोर्सिंग भुगतान पर 25 फीसदी कर लगाने और ऐसे भुगतानों को कर कटौती की अनुमति नहीं देने की बात कही गई है। भारत के आईटी राजस्व का आधे से ज्यादा हिस्सा अमेरिकी ग्राहकों से आता है इसलिए इस विधेयक के मूल स्वरूप में पारित होने पर प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण कम हो सकता है और मार्जिन घट सकता है। इससे आउटसोर्सिंग ठेके पर नए सिरे विचार करने का दबाव हो सकता है।’

विशेषज्ञों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सीमित हस्तक्षेप के कारण रुपया आगे और नरम होकर दिसंबर के अंत तक 89 से 89.50 प्रति डॉलर तक जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि केंद्रीय बैंक अमेरिकी शुल्क से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अवमूल्यन की अनुमति दे रहा है। रुपया अगर प्रति डॉलर 89 के स्तर को पार करता है तो निकट भविष्य में यह 89.50 के करीब जा सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘दिसंबर के अंत तक रुपये के 89 से 89.50 प्रति डॉलर के आसपास रहने की उम्मीद है। आरबीआई अमेरिकी शुल्क के कारण हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए रुपये को थोड़ा कमजोर होने दे रहा है। हालांकि डॉलर भी नरम पड़ रहा है जिससे रुपये को समर्थन मिलना चाहिए लेकिन घरेलू मुद्दे उस प्रभाव से ज्यादा हैं।’

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा, ‘हमें इंतजार करना होगा क्योंकि एक तरफ धन प्रवाह कम होगा लेकिन दूसरी तरफ आउटसोर्सिंग बढ़ेगी। इसलिए शुद्ध प्रभाव का आकलन अभी बाकी है।’
चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपये में 3.70 फीसदी की गिरावट आई है जबकि चालू वर्ष में यह 3.54 फीसदी नरम हुआ है। सितंबर में अभी तक रुपये में 0.61 फीसदी की गिरावट आई है।

First Published - September 23, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट