facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीद

Rupee Strength: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया

Advertisement

डॉलर सूचकांक 5 माह के निचले स्तर पर, निर्यातकों और विदेशी बैंकों की डॉलर बिक्री से रुपये को मिला सपोर्ट; फेडरल रिजर्व बैठक पर टिकी नजरें

Last Updated- March 17, 2025 | 10:59 PM IST
rupees

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ। इसकी वजह यह है कि डॉलर सूचकांक फिर 0.2 फीसदी गिरकर 103.5 पर पहुंच गया और यह पिछले सप्ताह हासिल 5 माह के निचले स्तर पर बना हुआ है। डीलरों का कहना है कि निर्यातकों और विदेशी बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपये को और मजबूती मिली।

डॉलर सूचकांक से 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति का पता चलता है। दिन के दौरान रुपया मजबूत होकर 86.76 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जो 3 सप्ताह का उच्च स्तर है। उसके बाद यह थोड़ा गिरकर 86.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके पिछले सत्र में यह 87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डीलरों ने कहा कि ट्रेडर अब यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं,जिससे डॉलर की आगे की गति का पता चल सके। आरबीएल बैंक के ट्रेजरी प्रमुख अंशुल चांडक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ हस्तक्षेप भी हो रहा है। डॉलर सूचकांक रुपये के पक्ष में जा रहा है। हमें एफओएमसी पर नजर रखने की जरूरत है। हम यूएस फेड से ठहराव की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इस पर नजर रखने की जरूरत है। इस समय वहां 50 आधार अंक की कटौती की उम्मीद की जा रही है, जो दो कटौती के माध्यम से इस कैलेंडर वर्ष में हो सकती है। ऐसे में जरूरी यह है कि प्रतिक्रियाओं और बीच के वक्त पर नजर रखी जाए।’

बाजार के भागीदारों ने कहा कि किसी भी प्रतिकूल अमेरिकी आर्थिक डेटा को छोड़ दें तो रुपये की गति स्थिर बने रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह प्रमुख अमेरिकी आर्थिक घोषणाओं में खुदरा बिक्री की स्थिति, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक और उसके बाद का बयान शामिल है।

एक सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा कि 86.60 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर मजबूत प्रतिरोध है और नीचे हम 87 रुपये प्रति डॉलर तक उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी आवक देख रहे हैं, जिसके बने रहने की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement