facebookmetapixel
Advertisement
Adani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़मौसम विभाग की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है जल संकट!वाराणसी में ₹50,000 करोड़ का निवेश, एरोसिटी और तीन नई टाउनशिप से रियल एस्टेट में आएगी बड़ी छलांग!मंदिर अर्थव्यवस्था का चमत्कार: अकेले वाराणसी में पर्यटकों से हर साल पैदा हो रही ₹1.25 लाख करोड़ की इकोनॉमी!वेस्ट टू वेल्थ से चमकेगी यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि कचरा अब बनेगा कमाई का बड़ा जरियाUbharta Purvanchal: एक्सप्रेसवे और MSME के दम पर UP को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाएगा पूर्वांचल!MSME निर्यातकों को बड़ी राहत देने की तैयारी, नकदी संकट दूर करने के लिए नया फाइनेंस ढांचा बनाएगी सरकारकच्चे तेल में नरमी का असर: सरकार ने डीजल और विमान ईंधन पर घटाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर बढ़ाया!Editorial: सरकारी आंकड़ों के लिए देश का पहला AI चालित साझा डेटा मंच बेहद जरूरी कदम

चीन में महंगा हुआ पेट्रोल तो कच्चा तेल चला नीचे की ओर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 AM IST

शुक्रवार को वैश्विक तेल की कीमतों में एक डॉलर से अधिक की वृध्दि हुई और प्रति बैरल कीमत लगभग 134 डॉलर के इर्द गिर्द रही।


गुरुवार को चीन द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने से अनुमान लगाया जाने लगा कि तेल की मांग में कमी आ सकती है, इससे तेल की कीमतों में 5 डॉलर की गिरावट देखी गई थी। अमेरिका के बाद चीन कच्चे तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

भारत, इंडोनेशिया, मलयेशिया और श्रीलंका द्वारा पेट्रोल और डीजल पर दिए जाने वाले छूट में कटौती करने के बाद चीन ने भी यही रुख अक्ष्तियार किया है। चीन ने पेट्रोल, डीजल और हवाई ईंधन की कीमतों में 18 प्रतिशत तक की वृध्दि की है। औद्योगिक सूत्रों का मानना है कि ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने से चीन की मुद्रास्फीति की दर में एक प्रतिशत की वृध्दि हो सकती है जो वर्तमान में 12 साल के उच्चतम स्तर 7.7 पर है।

हालांकि, विश्लेषक कहते हैं चीन में ईंधन की कीमतों में हुई वृध्दि से तेल की मांग में कमी नहीं आएगी। दिल्ली के एक विश्लेषक ने कहा, ‘मांग मूल्य निरपेक्ष है। विकसित होती अर्थव्यवस्था में कार मालिकों की बढ़ती संख्या से मांग में मजबूती बनी रहेगी। 4 जून को भारत ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की वृध्दि की थी, मुद्रास्फीति की दर को 13 साल के उच्चतम स्तर 11.05 प्रतिशत पर पहुंचाने में इसका बड़ी भूमिका है।

मुद्रास्फीति की उच्च दर से इन देशों के केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दरें बढ़ाने तथा महंगाई को कम करने के लिए विकास से संबंधित जोखिम उठाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। चीन और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वालों में से है। इंडोनेशिया, मलयेशिया और श्रीलंका ने ऑटोमोबाइल ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है क्योंकि फरवरी में भारत में ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - June 20, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement