facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

त्योहारी मांग बढ़ने के बीच तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार, मूंगफली अपरिवर्तित

Advertisement

भारत विश्व में खाद्यतेल का एक बड़ा आयातक देश है और सितंबर के महीने में आयात कम होने से विदेशों में खाद्यतेलों के दाम भी कूछ टूटे हैं।

Last Updated- October 08, 2023 | 8:26 AM IST
Edible oil

त्योहारी मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को अधिकांश तेल तिलहनों के थोक दाम में सुधार देखने को मिला। मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों के भाव मजबूती के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि अभी त्योहारों के बाद भी धीरे धीरे आगे मांग और बढ़ेगी।

भारत विश्व में खाद्यतेल का एक बड़ा आयातक देश है और सितंबर के महीने में आयात कम होने से विदेशों में खाद्यतेलों के दाम भी कूछ टूटे हैं। सूत्रों ने कहा कि सरसों और मूंगफली की स्थिति अब बाकी तेलों से थोड़ी अलग हो गई है। लेकिन अब यदि देश में बाकी तेल तिलहनों में बिनौला या सोयाबीन का थोड़ा बहुत उत्पादन बढ़ भी जाये तो वह बाजार पर कोई असर नहीं डाल पायेगा और बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा। यानी वर्ष 90-92 के समय की स्थिति में फसल उत्पादन के हिसाब से बाजार में तेल कीमतों में घट बढ़ देखने को मिलती थी जो स्थिति अब पूरी तरह पलट चुकी है। अब बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा।

सूत्रों ने कहा कि कल रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत रहा था जिसने तेल कीमतों में सुधार लाने में मदद पहुंचाई। शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे: सरसों तिलहन – 5,525-5,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल।

यह भी पढ़ें : Edible Oil: सरसों, मूंगफली तेल की कीमतों में मामूली सुधार

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,570-2,855 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,735 -1,830 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,735 -1,845 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 7,700 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,425 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,700-4,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,300-4,500 रुपये प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 8:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement