facebookmetapixel
Advertisement
Bank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूम

Gold-Silver Price: सोना 3500 रुपये हुआ सस्ता; चांदी के भी घटे दाम, चेक करें ताजा भाव

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

Last Updated- July 23, 2024 | 5:05 PM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold silver Price today: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कीमती धातुओं सोना और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty on gold) को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में अपने केंद्रीय बजट 2024 भाषण में कहा, “सोने और कीमती धातु के आभूषणों में घरेलू वैल्यूएशन बढ़ाने के लिए मैं सोने और चांदी के सीमा शुल्क को 6% तक कम करने का प्रस्ताव करती हूं।”

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की तेजी के साथ 72,838 रुपये के भाव पर खुला था। हालांकि, बजट में सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटाने के प्रस्ताव के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है।

खबर लिखे जाने के समय 3,498 रुपये की गिरावट के साथ 69,220 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज इसने 68,500 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतें भी हुई धड़ाम

चांदी का सितम्बर कॉन्ट्रैक्ट आज 205 रुपये की गिरावट के साथ 88,995 रुपये के भाव पर खुला था। इसकी कीमतें भी बजट पेश होने के बाद धड़ाम हो गई। खबर लिखे जाने के समय चांदी का भाव 3,773 रुपये की गिरावट के साथ 85,430 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रहा था। आज यह 84,275 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।

ऑल बुलियन ऐंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया कि बजट में सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटने से अवैध लेनदेन और तस्करी पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही सोना 9% सस्ता मिलेगा।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement