facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

सोने में 30 रुपये की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:08 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख पर चलते हुए देसी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने में 30 रुपये प्रति 10 ग्राम को कमजोरी आई और यह 13300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।


जबकि चांदी में 1200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई और यह 17600 रुपये प्रति किलो केस्तर पर आ गया। शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए निवेशकों ने सोने में थोड़ी बहुत बिकवाली की और इसी वजह से सोने का बाजार गुरुवार को थोडा नरम रहा।

सोना स्टैंडर्ड और आभूषण दोनों में ही 30-30 रुपये की गिरावट रही और यह क्रमश: 13300 और 13150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार के विशेषज्ञों ने बताया कि खुदरा खरीदारों ने देखो और इंतजार करो की रणनीति का अनुसरण करते हुए खरीदारी पर फिलहाल विराम लगा दिया।

उनका कहना है कि खुदरा खरीदार कीमतों में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं और इसी वजह से खरीदारी को फिलहाल टाल दिया है। दिल्ली में सोने के कारोबारी रवि जालान ने बताया कि त्योहारी सीजन में सोने की कीमत में और गिरावट का इंतजार करते हुए खुदरा खरीदार फिलहाल बाजार से दूर हैं।

एक अन्य कारोबारी राकेश आनंद ने कहा कि शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए निवेशक सोना बेच रहे हैं ताकि वहां हुए मार्जिन मनी का भुगतान किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट जारी रहने, मुद्रा बाजार की हलचल और शेयर बाजार के रुख के चलते भी सोने की कीमत में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ।

उधर, कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते चांदी में भारी गिरावट हुई जबकि खुदरा खरीदार चांदी के बाजार से दूर रहे। उनका कहना है कि अभी कीमत में और गिरावट आ सकती है। सोने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते स्टॉकिस्टों ने खासी बिकवाली की और इससे सर्राफा बाजार में गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तीन दिन में पहली बार गिरा क्योंकि निवेशकों ने सोने की बिकवाली की। सोने का भाव 10.69 डॉलर गिरकर 836.21 डॉलर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement