facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

वायदा की सफलता के लिए समान कर जरूरी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 PM IST

भारत में वायदा कारोबार के बढ़ते महत्व को देखते हुए वायदा बाजार आयोग के अध्यक्ष बी सी खटुआ ने कहा है कि देश भर में एकसमान कर संरचना और वस्तुओं का मुक्त प्रवाह न होना  इसकी सफलता में आड़े आ रहे है।


उन्होंने कहा है कि राज्य और केंद्र द्वारा अलग-अलग टैक्स लगाए जाते हैं। कई राज्यों में एक ही वस्तु पर टैक्स की दरें भी अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की परिस्थितियों में नकदी कारोबार की सफलता मुश्किल लगती है। खटुआ ने  भारतीय उद्योग परिसंघ (कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज,सीआईआई) द्वारा आयोजित कांफ्रेंस के मौके पर ये बातें कहीं।


देश के दो बड़े कमोडिटी एक्सचेंजों मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(एमसीएक्स) और नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स)ने कई वस्तुओं के नकदी ऑनलाइन कारोबार के लिए कई राज्य सरकारों से अनुमति ले रखी है और कई के लिए बातचीत निर्णायक दौर में चल रही है। इसकी अनुमति मिलने के बाद कई अन्य वस्तुओं का इन एक्सचेंजों के जरिये नकदी ऑनलाइन कारोबार संभव हो सकेगा।


वैसे केंद्र सरकार समान वस्तु और सेवा कर (गुड्स एंड सर्विस टैक्स, जीएसटी) लाने की तैयारी कर रही है और इसके 2010 तक आने की उम्मीद है। जीएसटी लागू होने के बाद सभी चालू करों की जगह ले लेगा। दरअसल राज्य सरकारों की कम रूचि और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारत में नकदी कारोबार बड़े स्तर पर टुकड़ों में बंटा हुआ है।


कृषि जिंस विपणन समिति (एग्रीकल्चर कमोडिटी मार्केटिंग कमिटी, एपीएमसी) देश में कृषि जिंसों के संबंध में नियंत्रक की भूमिका अदा करती है, लेकिन राज्य दर राज्य इसके मानदंड अलग होते जाते हैं। बिहार और केरल जैसे राज्य कब से एपीएमसी के नियमों को धता बता चुके हैं। इन राज्यों में स्थानीय आढ़तिये ही अब चीजों को तय करते हैं और कीमतें रोजाना आधार पर मांग और आपूर्ति के परंपरागत सिद्धांत से तय होती हैं।


हालांकि जब एक राष्ट्रीयकृत एक्सचेंज किसी वस्तु की कीमत तय कर देता है ऐसी स्थिति में स्थानीय कारकों का वस्तु का मूल्य तय करने के लिए कुछ नहीं बचता है। वास्तव में वस्तुओं की एक राज्य से दूसरे राज्य में आवजाही में भी सुधार होना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement