facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

बोआई बढ़ने के बावजूद सस्ता नहीं हो रहा है गेहूं

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:59 PM IST
Wheat

चालू रबी सीजन में गेहूं की बोआई में 25 फीसदी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बोआई में इतनी बढ़ोतरी के बावजूद गेहूं के दाम घट नहीं रहे हैं, उल्टे इस साल गेहूं के थोक भाव उत्पादन घटने की वजह से करीब 22 फीसदी चढ चुके हैं। इस दौरान आटा भी 20 फीसदी से ज्यादा महंगा हुआ है।

इस साल गेहूं के उत्पादन में महज 2.5 फीसदी कमी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले रबी सीजन यानी वर्ष 2021-22 के दौरान 10.68 करोड़ टन गेहूं पैदा हुआ, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन 10.95 करोड़ टन से महज 2.5 फीसदी ही कम है। गेहूं उत्पादन घटने से गेहूं की सरकारी खरीद वर्ष 2021-22 में 14 साल के निचले स्तर 187.92 लाख टन पर रह गई, जबकि वर्ष 2020-21 में गेहूं की सरकारी खरीद 434.44 लाख टन थी।

गेहूं की बोआई 25 फीसदी बढ़ी, दाम नहीं घटे

गेहूं के दाम अच्छे मिलने की संभावना में किसान गेहूं की अधिक बोआई पर जोर दे रहे हैं। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 9 दिसंबर को समाप्त सप्ताह तक देश में गेहूं की बोआई 255.76 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 203.91 लाख हेक्टेयर में हुई गेहूं की बोआई से 25 फीसदी अधिक है। गेहूं की बोआई 20 अक्टूबर के बाद से शुरू हुई है। इस साल गेहूं का उत्पादन घटने से गेहूं के दाम बढ़े हैं। लेकिन बोआई बढ़ने के बावजूद गेहूं के दाम तेज बने हुए हैं

गेहूं और आटा हुआ महंगा

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक इस साल देश भर के खुदरा बाजारों में गेहूं की औसत कीमत 28.08 रुपये से बढ़कर 32.19 रुपये किलो और आटे की कीमत 30.98 रुपये से बढ़कर 37.24 रुपये प्रति किलो हो चुकी है। इस तरह गेहूं की औसत खुदरा कीमत 14.63 फीसदी और आटे की कीमत करीब 20.20 फीसदी बढ़ चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गेहूं के औसत थोक भाव जनवरी के मुकाबले नवंबर में 22 फीसदी बढ़कर 2,721 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। जनवरी में गेहूं की थोक कीमत 2,228 रुपये क्विंटल थी। अक्टूबर में थोक भाव 2,571 रुपये क्विंटल थे। गेहूं की बोआई शुरू होने के बाद से भी इसके थोक भाव करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की हरदोई मंडी के गेहूं कारोबारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों गेहूं के भाव 2,650 से 2,700 रुपये के बीच चल रहे हैं। पिछले साल से गेहूं 500 रुपये महंगा बिक रहा है। आमतौर पर बोआई काफी ज्यादा बढ़ने पर किसी भी जिंस के दाम तेजी से घटने लगते हैं। लेकिन गेहूं के मामले में अभी तक ऐसा नहीं दिख रहा है क्योंकि इसका उत्पादन घटने के साथ ही सरकारी भंडारण में भी इसका स्टॉक कम है और इसकी मांग भी मजबूत बनी हुई है। गेहूं की नई फसल आने में अभी 4 से 5 महीने बाकी है। रूस-यूक्रेन में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं महंगा होने से घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में तेजी को सहारा मिला है। हालांकि गेहूं के दाम तेजी से बढ़ने पर सरकार ने इसके निर्यात पर अंकुश लगा दिया था। ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल कहते हैं बोआई 25 फीसदी बढ़ने के बावजूद गेहूं की कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। बोआई बढ़ने के दौरान भी भाव 150 से 200 रुपये क्विंटल बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़े: केंद्रीय पूल में गेहूं का पर्याप्त भंडार : केंद्र

खुले बाजार में गेहूं की बिक्री होने पर गिरावट संभव

कारोबारियों के मुताबिक आगे भी गेहूं की कीमतों में तभी बडी गिरावट आ सकती है, जब सरकार अपने भंडारगृह से खुले बाजार में बिक्री के लिए गेहूं उतारे। अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री करने की चर्चा बीते कुछ दिनों से हो रही है। जिससे गेहूं की कीमतों में तेजी थमी है और इसके दाम 30-40 रुपये क्विंटल नरम पड़े हैं। अगर सरकार खुले बाजार में गेहूं की बिक्री करती है तो भाव 100 से 150 रुपये क्विंटल घट सकते हैं अन्यथा फिलहाल गेहूं सस्ता होने की उम्मीद नहीं है। पॉल का भी मानना है कि सरकार के खुले बाजार में गेहूं की बिक्री करने पर यह सस्ता हो सकता है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement