facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

साल के अंत तक 115 डॉलर पर होगा कच्चा तेल : एसोचैम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:06 PM IST

इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर 115 डॉलर के आसपास चली जाएगी।

यह अनुमान एसोचैम ने जारी किए हैं। एसोचैम का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा 100 डॉलर पर ही नहीं रुकेगी। इसमें वृद्धि की पूरी गुंजाइश है।

इस उद्योग संगठन के प्रमुख सान जिंदल ने संभावना जताई कि निकट भविष्य में तेल का बाजार बहुत ज्यादा अस्थिर रहेगा। इसकी मुख्य वजह तेल उत्पादक देशों के बीच तनाव पैदा होने की उम्मीद है।

इसके चलते सट्टेबाजी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।  एसोचैम को उम्मीद है कि कड़ी मांग और आपूर्ति के चलते लंबी अवधि के लिए कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आएगी।

पिछले कुछ सालों में भारत और चीन जैसे विकासशील देशों से कच्चे तेल की मांग खासी बढ़ी है और उम्मीद है कि इसमें आगे भी तेजी बनी रहेगी।

हालांकि एसोचैम का मानना है कि अमेरिकी मंदी से कई दूसरे देश खासकर विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित होगी जिससे तेल की मांग पर असर पड़ेगा।

तेल की कीमतें बढ़ने से कई अर्थव्यवस्थाओं की तेल मांग घट सकती है। इसका तात्कालिक असर यह होगा कि कच्चा तेल 90 डॉलर तक गिर जाएगा।



 

Advertisement
First Published - September 24, 2008 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement