facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

गुजरात में कपास की खरीद शुरू

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:03 AM IST

पंजाब, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के बाद केंद्र सरकार की कपास खरीदने वाली एजेंसी भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने अब देश के सबसे बड़े कपास उत्पादक राज्य गुजरात में कपास की खरीदारी शुरू कर दी है।


यद्यपि सीसीआई ने मंगलवार को कोई खरीदारी नहीं की लेकिन सोमवार को इस एजेंसी ने मध्य गुजरात के करजान और बोदेली खेत्रों से 200 से 250 गांठों की खरीदारी की थी। सीसीआई द्वारा खरीदारी करने से गुजरात में कपास की कम होती कीमतों में सुधार हुआ है।

अहमदाबाद स्थित कपास का कारोबार करने वाली कंपनी के मालिक अरुण दलाल ने कहा, ‘पिछले सप्ताह कपास की कीमतें घट कर 21,200 रुपये से 21,300 रुपये हो गई थी। हालांकि, सीसीआई द्वारा खरीद किए जाने की खबर से कीमतें बढ़ कर सोमवार को 23,000 रुपये प्रति कैंडी हो गईं। बाद में फिर कीमतों में प्रति कैंडी 200 रुपये से 300 रुपये की गिरावट आई। यह 22,600 रुपये से घट कर  22,300 रुपये प्रति कैंडी के स्तर पर आ गईं।’

कपास की कीमतें 21,200 रुपये से कम होने के बाद फिर से बढ़ने के बारे में दलाल ने बताया कि उत्तर भारत की सूत बनाने वाली कंनियों द्वारा कम खरीदारी किए जाने से कीमतों में गिरावट आई और सीसीआई के प्रवेश के बाद कीमतों की बढ़ोतरी में मदद मिली है।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, दक्षिण भारतीय मिलों द्वारा हड़ताल की घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार को कीमतों में गिरावट आई।’ उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के मिलों ने बिजली की बाधित आपूर्ति और मुद्दों को लेकर एक दिन का हड़ताल करने का निर्णय लिया है। गुजरात में प्रति दिन 30,000 से 32,000 गांठों की आवक हो रही है और अनुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement