facebookmetapixel
Advertisement
एक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातें

पीएसयू कर्मियों पर सरकार मेहरबान

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:03 PM IST

चुनावी महौल में सरकार किसी को भी खुश करने का मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। खासकर सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू)के कर्मियों पर सरकार की मेहरबानी लगातार बढ़ती जा रही है।
सरकार ने इन उपक्रमों में काम करने वाले कर्मियों के लिए पिछले साल घोषित संशोधित वेतन के अतिरिक्त वेतन भत्ते में और बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले की वजह से तकरीबन 4 लाख कर्मियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बोर्ड के अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला किया गया। सुधरे हुए वेतन पैकेज में आवास भत्ते और रिटायरमेंट लाभ में भी बढ़ोतरी शामिल होगी।
यह फैसले गृहमंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) की सिफारिशों पर आधारित हैं, जिसने पिछले साल नवंबर में सरकार द्वारा अधिसूचित संशोधित वेतन और भत्तों पर विचार किया था।
सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी खास तौर से तेल कंपनियों के अधिकारियों ने सरकार को उनके संशोधित वेतनमान की समीक्षा करने के लिए बाध्य किया। इन अधिकारियों ने इस साल जनवरी में हड़ताल भी की थी। कैबिनेट बैठक के बाद चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को बताया कि वेतन ढांचे में संशोधन हर कंपनी के मामले में अलग होगा।

Advertisement
First Published - March 30, 2009 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement