facebookmetapixel
Advertisement
₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत

Budget 2023: ऑनलाइन गेमिंग पर ज्यादा कर

Advertisement

प्रस्तावित कदम से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि गेम का आयोजक जीती गई पूरी राशि पर कर कटौती करेगा

Last Updated- February 02, 2023 | 12:16 AM IST
Online gaming rules
BS

केंद्रीय बजट में ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस को लेकर सख्ती दिखाई गई है। बजट में ऑनलाइन गेमिंग में ‘शुद्ध जीत’ पर 30 प्रतिशत कर लगाया है। साथ ही मौजूदा न्यूनतम सीमा 10,000 रुपये खत्म कर दी गई है। इसके पहले न्यूनतम सीमा से अधिक की जीत पर टीडीएस की गणना की जाती थी।

प्रस्तावित कदम से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि गेम का आयोजक जीती गई पूरी राशि पर कर कटौती करेगा, भले ही वह राशि कूपन, टोकन या अन्य गैर नकदी भुगतान के माध्यम से दी जा रही है।

केंद्रीय बजट में ऑनलाइन गेमिंग पर स्रोत पर कर (टीडीएस) को लेकर दो नए प्रावधान पेश किए हैं, जिसमें निकासी के समय में शुद्ध जीत पर 30 प्रतिशत और टीडीएस लगाने के लिए 10,000 रुपये से ऊपर की जीत की न्यूनतम सीमा को खत्म किया जाना शामिल है। बहरहाल लॉट्री, क्रॉसवर्ड पजल गेम व अन्य ऑफलाइन गेम के मामले में 10,000 रुपये की सीमा जारी रहेगी, लेकिन वित्त वर्ष के दौरान कुल जीत के हिसाब से कर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: मंदी से बेफिक्र ​​वृद्धि पर नजर

बजट के बाद ब्रीफिंग में राजस्व सचिव संजय मलहोत्रा ने कहा कि अब शुद्ध जीत पर कर लिया जाएगा क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग की प्रकृति ऐसी है कि कोई व्यक्ति एक श्रृंखला में कई गेम खेलता है। 10,000 रुपये की सीमा खत्म किए जाने की वजह के बारे में मलहोत्रा ने कहा कि कुछ कंपनियां टीडीएस के प्रावधान से बचने के लिए 10,000 रुपये से कम जीत की राशि रख रही थीं।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement