facebookmetapixel
Advertisement
रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगा

Budget 2023: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, IoT पर सरकार का बड़ा दांव, एक्सीलेंस सेंटर जैसे उपायों की एक सीरीज का प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 4:39 PM IST
Budget 2023

सरकार ने बजट 2023 में इकॉनमी की क्षमता को उजागर करने और ‘Make AI in India and Make AI Work for India’ के विजन को साकार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के लिए एक्सीलेंस सेंटर जैसे उपायों की एक सीरीज का प्रस्ताव रखा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि शीर्ष शिक्षण संस्थानों में ऐसे तीन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उद्योग जगत के लीडिंग इंडस्ट्री प्लेयर्स एग्रीकल्चर, हेल्थ और सस्टेनेबल शहरों के क्षेत्रों में रिसर्च और स्केलेबल समस्या समाधान विकसित करने में भागीदार होंगे।

सीतारमण ने कहा कि नेशनल डेटा गवर्नेंस पॉलिसी गुमनाम डेटा को सक्षम करेगी और जोखिम आधारित प्रणाली को अपनाकर केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

सीतारमण ने यह भी कहा कि PMKVY 4.0 को “अगले तीन वर्षों के भीतर लाखों युवाओं को कौशल” के लिए लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि मिशन कर्म योगी के तहत, केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण योजनाओं को लागू कर रहे हैं।

इसके अलावा सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को उनके स्किल को अपग्रेड करने और जन-केंद्रित अप्रोच को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए एक एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच भी लॉन्च किया है।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement