facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच दिल्ली में AI सम्मेलन, ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAI से खत्म हो जाएगा भारतीय IT फर्म्स का दबदबा? Motilal Oswal ने आगे की राह और चुनौतियों पर दी बड़ी रिपोर्टAI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूलAye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित में

SIAM December Data: पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री दिसंबर में 4% बढ़ी

Advertisement

वाहन निर्माताओं ने दिसंबर 2022 में 2,75,352 यात्री वाहनों की डिलीवरी की थी।

Last Updated- January 12, 2024 | 4:43 PM IST
SIAM
SIAM December Data

घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में 40 लाख के पार पहुंच गई। उपयोग वाहनों की मजबूत मांग के दम पर मांग में उछाल आया। वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कंपनियों से डीलर तक कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 इकाई थी।

इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई, जो 2022 में 19,22,805 इकाई थी। वैन की आपूर्ति 2022 में 1,32,468 इकाइयों की तुलना में 2023 में बढ़कर 1,46,122 इकाई हो गई। हालांकि, यात्री कार की थोक बिक्री 2022 में 17,37,171 इकाइयों से आठ प्रतिशत कम घटकर 16,01,873 इकाई रह गई।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहन की थोक बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 10,12,285 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,34,955 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की 2023 में आपूर्ति नौ प्रतिशत बढ़कर 1,70,75,160 इकाई हो गई, जो 2022 में 1,56,47,973 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहन की आपूर्ति 2023 में 9,78,385 इकाई रही, जो 2022 में 9,33,396 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 6,80,550 इकाई हो गई, जो 2022 में 4,18,510 इकाई थी। सभी खंडों में बिक्री 2023 में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,28,36,604 इकाई हो गई, जो 2022 में 2,07,92,824 इकाई थी। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2023 मोटर वाहन क्षेत्र के लिए काफी संतोषजनक साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: देश में 100 पेट्रोल पंप खोलेगी ये स्टार्टअप कंपनी, असम से करेगी शुरुआत

यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया वाहनों ने एकल अंक में वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि तिपहिया वाहनों ने अच्छी वापसी की है। अग्रवाल ने कहा कि यूटिलिटी वाहन की बिक्री अब यात्री वाहन खंड में कुल बिक्री का 62 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि की गति वर्ष 2024 में भी जारी रहेगी।’’

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 12:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement