facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपये

Ola ने उतारा 40,000 रुपये से कम कीमत का ई-स्कूटर

Advertisement

39,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह स्कूटर गिग वर्कर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है जो कम दूरी के सफर करते हैं।

Last Updated- November 27, 2024 | 1:25 PM IST
Ola Electric rides into gig segment; set to launch sub-Rs 40K e-scooter
Ola Electric rides into gig segment

अगले कुछ वर्षों में देश की गिग इकॉनमी (ऐसी अर्थव्यवस्था जहां अस्थायी रोजगारों की संख्या अधिक होती है) का आकार दोगुना होने और ऐसी अर्थव्यवस्था में काम करने वालों (गिग वर्कर्स) की संख्या एक करोड़ होने की संभावनाओं के बीच मंगलवार को ओला स्कूटर ने 40,000 रुपये से कम शुरुआती कीमत वाले ई-स्कूटर्स पेश करने की घोषणा की।

बाजार ने इस खबर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 5.67 फीसदी बढ़कर 73.47 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर बंद हुए। 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह स्कूटर गिग वर्कर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है जो कम दूरी के सफर करते हैं। इसके अलावा 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला एस1 जेड श्रृंखला का स्कूटर भी किफायती है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भावीश अग्रवाल ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, ‘भारत की गिग इकॉन मी अगले कुछ सालों में दोगुनी हो जाएगी और इसमें काम करने वालों की तादाद एक करोड़ से अधिक हो जाएगी। दुर्भाग्यवश इन कर्मियों को अधिक कीमत देकर भी खराब गुणवत्ता वाले वाहनों पर सफर करना पड़ता है।’

चार नए मॉडल- ओला गिग, ओला गिग प्लस, ओला एस1जेड और ओला एस1 जेडप्लस को गिग वर्कर्स से लेकर शहरी यात्रियों और छोटे कारोबारियों तक के लिए बनाया गया है। ओला गिग और गिग प्लस की बिक्री अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी। ओला एस1 जेड और एस1 जेड प्लस की बिक्री मई 2025 से शुरू हो जाएगी। इन वाहनों को 499 रुपये में बुक किया जा सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक के डिजाइन प्रमुख कृपा अनंतम ने कहा, ‘हमने कीमतों को बहुत प्रतिस्पर्धी रखा है। ये बाजार में मौजूद विकल्पों से 50-60 फीसदी सस्ते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मांग में दोगुनी वृद्धि होगी। हमें उम्मीद है कि गिग वर्कर्स की तादाद तेजी से बढ़ने वाली है। आने वाले सालों में यह मौजूदा 50 लाख से बढ़कर एक करोड़ हो जाएगी।’

ओला के गिग स्कूटर्स के लिए बाजार में तगड़ी प्रतिस्पर्धा मौजूद है। मिसाल के तौर पर युलू का इलेक्ट्रिक स्कूटर विन 59,999 रुपये का है और वह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलता है। उसकी रेंज 70 किलोमीटर है। काइनेटिक ग्रीन का जिंग बिग बी 75,990 रुपये का है। वह भी 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है और उसकी रेंज 100 किलोमीटर की है। इसी तरह ओकिनावा का आर30 61,998 रुपये का है। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला यह स्कूटर 60 किलोमीटर की रेंज देता है। ओला गिग आईडीसी प्रमाणित है और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला यह ई-स्कूटर 112 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 1.5 किलोवॉट की रिमूवेबल बैटरी लगाई गई है। 49,999 रुपये कीमत वाला ओला गिग प्लस एक और दो बैटरियों के साथ आता है। एक बैटरी पर यह 81 किलोमीटर और दो बैटरियों में 157 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी अधिकतम गति 45 किलोमीटर है। दोनों मॉडल गिग इकनॉमी वर्कर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 6:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement