facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Tata Motors का बड़ा EV प्लान: FY30 तक लॉन्च होंगे 5 नए इलेक्ट्रिक मॉडल, चार्जिंग नेटवर्क पर भी फोकस

Advertisement

यह बात ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में टाटा मोटर्स की कुल ईवी बिक्री 2,50,000 की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुकी है

Last Updated- December 23, 2025 | 10:11 PM IST
Delhi EV Policy 2.0
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शाखा – टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने आज कहा कि वह उभरते हुई इस श्रेणी में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और आने वाले वर्षों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 40 से 45 प्रतिशत के दायरे में बरकरार रखने के लिए वित्त वर्ष 30 तक 5 नए ईवी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने नए मॉडलों के विकास, प्रौद्योगिकी निवेश और ईवी के सहायक पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 25 और वित्त वर्ष 30 के बीच 16,000 से 18,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। इसमें चार्जिंग का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमताएं शामिल हैं।

यह बात ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में टाटा मोटर्स की कुल ईवी बिक्री 2,50,000 की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुकी है। वर्तमान में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग दो-तिहाई है।

मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन दौरान टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी की ईवी रणनीति सभी मूल्य स्तर पर पेशकश का विस्तार करने पर केंद्रित है और साथ ही मुख्यधारा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीयकरण, प्रौद्योगिकी तथा बुनियादी ढांचे में निवेश जारी है।

चंद्र ने कहा, ‘हम सभी श्रेणियों में ईवी उपलब्ध कराएंगे, वित्त वर्ष 30 तक 5 नई नेमप्लेट के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेंगे और साथ ही चार्जिंग के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगे। 2,50,000 टाटा ईवी की हमारी महत्त्वपूर्ण उपलब्धि साबित करती है कि निरंतर कार्रवाई से समर्थित साहसिक दृष्टिकोण किसी उद्योग को बदल सकता है और भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में बढ़ने को बढ़ावा दे सकता है।’

टाटा मोटर्स के ईवी पोर्टफोलियो में फिलहाल टियागो.ईवी, टिगोर.ईवी, पंच.ईवी, नेक्सन.ईवी, कर्व और हैरियर.ईवी जैसे मॉडल शामिल हैं, जो शुरुआती स्तर से लेकर महंगी श्रेणी तक तक फैले हुए हैं। आगे लाए जाने वाले मॉडलों में सिएरा.ईवी और प्रीमियम एविनया श्रृंखला शामिल होगी। कंपनी ने इस बात का संकेत दिया है कि एविनया को विशिष्ट, हायर-एंड वाले इलेक्ट्रिक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement