facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Maruti Suzuki India: खरखौदा संयंत्र से मारुति ने शुरू किया उत्पादन, सालाना 2.50 लाख गाड़ियों यहां बनेंगी

खरखौदा सुविधा की वार्षिक सालाना क्षमता भी 10 लाख गाड़ियों तक बढ़ाई जा सकती है।

Last Updated- February 25, 2025 | 10:27 PM IST
Maruti Suzuki

कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) ने मंगलवार को कहा है कि उसने हरियाणा के अपने नए खरखौदा संयंत्र से उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र से सालाना 2.50 लाख गाड़ियों के उत्पादन की क्षमता है। यह मारुति सुजूकी का चौथा संयंत्र है।

भारत की सबसे बड़ी कार विनिर्माता की पहले के तीन संयंत्र हरियाणा के गुड़गांव और मानेसर में हैं तथा गुजरात के हंसलपुर में हैं, जहां से कुल मिलाकर सालाना 23.5 लाख वाहनों के उत्पादन की क्षमता है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, ‘खरखौदा संयंत्र की शुरुआत। हम पहले कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेज़ा का उत्पादन करेंगे। इसके साथ ही मारुति सजुकी की सालाना उत्पादन क्षमता भी 26 लाख गाड़ियों की हो जाएगी। हालांकि, इसमें मारुति सुजूकी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है।’

खरखौदा सुविधा की वार्षिक सालाना क्षमता भी 10 लाख गाड़ियों तक बढ़ाई जा सकती है। इस महीने की शुरुआत में मारुति सुजूकी की मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी के लिए दीर्घकालिक सालाना बिक्री अनुमान को 15 फीसदी कम कर दिया था और भारतीय बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण साल 2023 में घोषणा की गई 30 लाख गाड़ियों से कम कर वित्त वर्ष 2031 तक 25.4 लाख गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य रखा था। जापान की इस कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि वह वित्त वर्ष 2031 तक भारत में चार नए ईवी भी पेश करेगी। इससे पहले कंपनी का लक्ष्य छह ईवी पेश करने का था। सुजूकी ने यह भी कहा है कि मारुति सुजूकी भारत में मांग पूरा करने और निर्यात केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच से छह वर्षों में सालाना 40 लाख गाड़ियों का उत्पादन करने वाली उत्पादन प्रणाली बनाएगी। 

First Published - February 25, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट