facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

गोदाम से स्थानीय स्टोर तक में हो रहा बदलाव

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक अब कंपनी के स्वामित्व वाले करीब 4,000 स्टोरों का संचालन करती है।

Last Updated- April 23, 2025 | 11:36 PM IST
Ola Cabs will have to give option for refund, CCPA took many actions after 2061 complaints Ola Cabs को रिफंड के लिए देना होगा विकल्प, 2061 शिकायतों के बाद CCPA ने लिए कई एक्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में ओला इलेक्ट्रिक स्टोरों के बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चलने को लेकर हो रहे विवाद के बीच बेंगलूरु की इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता कंपनी के सूत्रों ने कहा कि फिलहाल कंपनी केंद्रीकृत गोदाम वाले प्रारूप में बदलाव कर रही है और खुदरा बिक्री पर केंद्रित दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओला इलेक्ट्रिक यह सुनिश्चित कर रही है कि इस बदलाव के दौरान सभी नियामकीय अनुपालन पूरे किए जाएं।

इस घटनाक्रम के जानकार सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘ओला इलेक्ट्रिक अब कंपनी के स्वामित्व वाले करीब 4,000 स्टोरों का संचालन करती है। वह धीरे-धीरे अपने खुदरा बिक्री वाले प्रारूप को केंद्रीकृत गोदामों से इन स्टोर में स्थानांतरित कर रही है, इसलिए कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी नियामकीय अनुपालन साथ-साथ पूरे किए जाएं।’

सूत्रों के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक वितरण नेटवर्क बदलाव वाली परियोजनाओं की दिशा में बढ़ रही है। इनमें क्षेत्रीय गोदामों को बंद करना और वाहनों, कलपुर्जों तथा एक्सेसरीज को कारखाने से सीधे स्टोर तक भेजना, पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाओं को स्वचालित करना तथा बिक्री और सेवा नेटवर्क में उत्पादकता में सुधार करना शामिल है। लागत में बचत के अलावा इन बदलावों की वजह से बिना बिके वाहनों का औसत स्टॉक 35 दिनों से घटकर 20 दिन रह गया है और ग्राहकों को डिलिवरी का समय 12 दिनों से चार दिन रह गया है।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement