facebookmetapixel
Advertisement
निवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलावMaruti Suzuki: रिकॉर्ड बिक्री से राजस्व चमका, लेकिन मार्जिन पर बढ़ती लागत का दबावEditorial: तेल, महंगाई और वैश्विक संकट के बीच ब्याज दरों पर विराम के आसारRBI की ‘इंतजार करो और देखो’ की रणनीति, ब्याज दरें स्थिर रहने के आसारजेनज़ी ने उजागर की खामी क्या लाभ ले पाएगा विपक्ष?UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में स्लीपर बस और लॉरी में भयंकर टक्कर, आग लगने से 10 लोग जिंदा जले

Advertisement

न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बच निकले यात्री आदित्य ने बताया कि बस रात साढ़े ग्यारह बजे बेंगलुरु से चली थी और हादसा सुबह करीब दो बजे हुआ

Last Updated- December 25, 2025 | 9:14 AM IST
Chitradurga
चित्रदुर्ग में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे आग और धुआं फैल गया और इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई | फोटो: PTI

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक प्राइवेट स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी कि अचानक एक कंटेनर लॉरी से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और वो पूरी तरह जल कर राख हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 10 लोगों की मौत इस आग में झुलस कर हो गई। पुलिस ने कहा कि लॉरी डिवाइडर को क्रॉस कर बस से टकराई थी। पुलिस को शक है कि लॉरी ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसकी वजह से ये हुआ। लॉरी ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई। बस में कुल 32 लोग सवार थे। इनमें से 21 लोग घायल हो गए और उन्हें हिरियुर व चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी और लोगों की तलाश कर रही है।

न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बच निकले यात्री आदित्य ने बताया कि बस रात साढ़े ग्यारह बजे बेंगलुरु से चली थी और हादसा सुबह करीब दो बजे हुआ। उन्होंने कहा, “टक्कर लगते ही मैं गिर पड़ा, शीशा तोड़ कर बाहर निकला। कई लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन तब तक आग पूरे बस में फैल चुकी थी।”

इसी तरह बुधवार को एक और हादसा हुआ था। तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक सरकारी बस के दूसरी तरफ मुड़ने और दो गाड़ियों से टकराने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया ये हादसा बस का टायर फटने से हुआ। तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही एक सरकारी बस नेशनल हाईवे पर चल रही थी, अचानक टायर फटने से दिशा बदल गई और रोड डिवाइडर पर चढ़कर उल्टी दिशा में चली गई, जिसके बाद यह भयंकर हादसा हुआ।

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 7:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement