facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

Advertisement

IMD के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

Last Updated- August 02, 2026 | 10:35 AM IST
Delhi Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भी दिल्ली में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

IMD के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लगातार बादल और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे इलाकों में बना मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान यह सिस्टम और कमजोर हो सकता है।

हालांकि, इस सिस्टम के कमजोर होने के बाद भी देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम की अनुकूल परिस्थितियों के चलते पूरे सप्ताह कई राज्यों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Also Read: 5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

उत्तर भारत के दूसरे राज्यों का क्या है हाल?

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 7 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 2 से 6 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में निम्न दबाव के प्रभाव से कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

पूर्वी भारत में ओडिशा के लिए 2 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि बिहार में 2 से 5 अगस्त के बीच भारी वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी पूरे सप्ताह के अधिकांश दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की उम्मीद है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
First Published - August 2, 2026 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement