ऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायत
ऑनलाइन बिकने वाले पैकेट वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट और ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख नहीं दिखने को लेकर लोगों की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा है कि ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसी जानकारी दिखाने के नियम उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीसीए) के […]
इन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश
नौकरी डॉट कॉम की मूल कंपनी इन्फो एज देश के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप-टेक तंत्र के शुरुआती समर्थकों में से एक के रूप में उभरी है। कंपनी साल 2020 से 50 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। शेयरधारकों के लिखे पत्र में इन्फो एज ने […]
पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्क
पश्चिम एशिया संघर्ष का असर भारत के स्टार्टअप फंडिंग बाजार पर भारी पड़ रहा है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क हो गए हैं। उनका रुझान काफी चुनिंदा हो गया है और वे काफी सोच-समझकर निवेश कर रहे हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा संकलित आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 1 मार्च से 15 […]
FSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अस्वास्थ्य संबंधी आरोपों को लेकर नेस्ले इंडिया, केएफसी इंडिया और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खाद्य नियामक ने इन तीनों कंपनियों को अलग-अलग नोटिस भेजे हैं। एफएसएसएआई […]
PhysicsWallah ने अचानक बदली रणनीति! अब खुद नहीं देगा स्टूडेंट लोन
एजुकेशन टेक्नॉलजी (एड-टेक) यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला ने अपनी उधारी रणनीति में बदलाव किया है। कंपनी ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा कि अब वह अपनी सहायक इकाई के जरिये छात्र ऋण की पेशकश नहीं करेगी बल्कि उसने कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ साझेदारी की है। हालांकि, कंपनी ने उन एनबीएफसी […]
Eruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेरा
सिंगापुर मुख्यालय वाले एड-टेक प्लेटफॉर्म एरुडाइटस को उम्मीद है कि अगले 5 वर्षों में भारत उसके कुल राजस्व में आधे से ज्यादा का योगदान देगा। कंपनी देश में विदेशी विश्वविद्यालयों से साझेदारी पर जोर दे रही है। अभी, भारत कंपनी के राजस्व में करीब 25 फीसदी का योगदान देता है। बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात करते […]
AI और South India पर बड़ा दांव, PhysicsWallah ने तैयार किया ग्रोथ का नया फॉर्मूला
एड-टेक क्षेत्र की यूनिकॉर्न कंपनी फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) लाभ और विस्तार पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही अपने विकास की अगली कड़ी को रफ्तार देने के लिए अधिक नामांकन, एआई से संचालित स्वचालन और दक्षिणी भारत में गहरी पैठ पर दांव लगा रही है। सह-संस्थापक प्रतीक बूब ने उदिशा श्रीवास्तव के साथ वीडियो […]
गिग वर्करों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के प्रयास, एमेजॉन, जोमैटो, ब्लिंकइट, स्विगी, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट की पहल
देश के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने गिग वर्करों के लिए टेक आधारित उपाय, बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ कल्याणकारी उपाय कर रहे हैं। एमेजॉन, जोमैटो, ब्लिंकइट, स्विगी, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों का कहना है कि वे अपने डिलिवरी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपाय मजबूत कर रही हैं। फूड […]
LPG की आग में झुलसा रेस्तरां कारोबार: कमर्शियल सिलेंडर ₹3000 के पार, बाहर खाना होगा 40% तक महंगा
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध की आग से भारतीय खाद्य एवं आतिथ्य उद्योग अभी भी झुलस रहा है। यह क्षेत्र पहले से ही रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत से जूझ रहा था और अब फरवरी से लगातार तीसरी बार वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी ने रेस्तरां को या तो कीमतें बढ़ाने या मुनाफे में […]
अक्षय तृतीया पर सोने की चमक: कीमतों में तेजी के बावजूद ग्राहकों का उत्साह, बाजार में भारी भीड़
अक्षय तृतीया इस बार रविवार और सोमवार को पड़ रही है। लेकिन इससे पहले ही मांग में तेजी दिखने लगी। यह मांग सोने-चांदी के लिए ही नहीं, बल्कि शादी-ब्याह के गहनों के लिए भी है। मांग को सोने की कीमतों में हाल में आई गिरावट से भी बढ़ावा मिला है। भले ही कुछ बाजारों में […]








