facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

कारोबार अलग करने की बातचीत से चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

Last Updated- April 01, 2023 | 12:00 AM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 4.29 फीसदी चढ़कर 2,331 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस शेयर में उछाल उस खबर के एक दिन बाद आई, जिसमें कंपनी ने कहा है कि लेनदार व शेयरधारकों की बैठक 2 मई को होगी, जिसमें जियो फाइनैंशियल सेवा कारोबार को अलग करने पर विचार किया जाएगा।

कंपनी के इस कदम से वित्तीय क्षेत्र (एनबीएफसी समेत) में बड़ी कंपनी सृजित होगी, जिसका नेटवर्थ मार्च 2022 में 25,851 करोड़ रुपये था।

पिछले चार महीने में आरआईएल के शेयर का प्रदर्शन बाजार के मुकाबले कमजोर रहा है और उसमें 18 फीसदी की गिरावट आई है जबकि बीएसई सेंसेक्स में 8 फीसदी की नरमी दर्ज हुई है। इस शेयर ने 20 मार्च को करीब-करीब 52 हफ्ते के निचले स्तर 2,180 रुपये को परखा था। शेयर ने 29 अप्रैल 2022 को 2,855 रुपये के उच्चस्तर को छू लिया था।

शुक्रवार की मजबूत तेजी के बाद रिलायंस अब 200 दिन के रोजान मूविंग एवरेज के ऊपर चली गई है। इसके अलावा कई और चीजों ने इसका रुख सकारात्मक कर दिया है। ऐसे में यह शेयर अल्पावधि में सकारात्मकता के साथ ऊपर का रुख करेगा।

नीचे की ओर, 20 दिन का डीएमए 2,285 रुपये तात्कालिक अवरोध के तौर पर काम करेगा, जिसके नीचे अहम समर्थन स्तर 2,250 रुपये को देखा जा रहा है।

First Published - April 1, 2023 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट