भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवद्र्धन ने अपने संदेश में कहा कि दिल्लीवासियों को दिवाली इस तरह से मनानी चाहिए कि उस घर में भी रोशनी हो जहां भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई के चलते अंधेरा है।
वद्र्धन ने कहा, स्वतंत्रता के छह दशक बाद भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। दिल्ली एक बड़ी झुग्गी बन गई है। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों को रोजी रोटी से वंचित कर दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने भी बधाई दी। उन्होंने आशा जतायी कि दिवाली का प्रकाश कांग्रे्रस के 15 वर्षों के कुशासन का अंधेरा दूर करेगा।
भाषा
नननन