Advertisement
अब खेती से डॉलर कमाएंगे किसान? जानें Amazon की नई डील क्या हैगिरावट में मौका? ₹225 का लेवल टच करेगा PSU Bank Stock! Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगअब बम नहीं, जिद का खेल; ईरान-अमेरिका युद्ध का नया चेहरा सामनेमहंगा पड़ेगा नया एयरपोर्ट? एयर इंडिया ने उठाए सवालCyient buyback: ₹720 करोड़ का बायबैक, फिर भी शेयर गिरा; Cyient में क्या चल रहा है?Infosys Share: मुनाफा बढ़ने के बावजूद 4% लुढ़का, बेच कर निकल लें; होल्ड करें या BUY का मौका?ईरान में बदली ताकत की तस्वीर: सुप्रीम लीडर नाम का, जनरल ले रहे फैसले₹4200 करोड़ का बड़ा निवेश! भारत में बनेगा सोलर हबClassic Legends: अमेरिका से हटकर यूरोप की ओर बढ़ी कंपनीफरवरी में बढ़ी विदेशी निवेश की आवक, शुद्ध एफडीआई फिर हुआ सकारात्मक
अन्य समाचार उपराष्ट्रपति जम्मू...कश्मीर दौरे पर
'

उपराष्ट्रपति जम्मू...कश्मीर दौरे पर

PTI

- September,14 2012 5:33 PM IST

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज पांच दिनों के जम्मू...कश्मीर दौरे पर पहुंचे जिस दौरान वह राज्यपाल एन. एन. वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ वार्ता करेंगे और कश्मीर विश्वविद्यालय में एक समारोह में हिस्सा लेंगे ।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर तकनीकी हवाई अड्डे पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अंसारी का स्वागत किया । बाद में हेलीकाप्टर से वह राजभवन चले गए ।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने फिर से देश का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अंसारी की यह पहली कश्मीर यात्रा है ।

सूत्रों ने कहा कि उमर आज शाम अंसारी से मुलाकात कर सकते हैं जबकि वोहरा राजभवन में उपराष्ट्रपति की आगवानी करेंगे ।

उन्होंने कहा कि अंसारी कल दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट का दौरा करेंगे ।

सूत्रों ने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय विग्यान कांग्रेस में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement