Advertisement
Stocks to Watch today: SBI Life से लेकर Trent और Infosys तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स में हो सकती है कमाईStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से नेगेटिव संकेत, कच्चा तेल $100 के पार; आज फिर आएगी गिरावट?निफ्टी में गिरावट के बाद भी बड़ा मौका? एक्सपर्ट ने बताए 3 जबरदस्त शेयर, चेक करें TGT, SL5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउस
अन्य समाचार अदालत ने कहा, मतस्य अनुबंध घोटाले पर गुजरात की राज्यपाल करेंगी फैसला
'

अदालत ने कहा, मतस्य अनुबंध घोटाले पर गुजरात की राज्यपाल करेंगी फैसला

PTI

- July,06 2012 6:03 PM IST

राज्य सरकार को एक तरह से झिडकी देते हुए गुजरात उच्च न्यायालय ने आज निर्देश दिया कि राज्यपाल कमला बेनीवाल 400 करोड़ रूपये के मतस्य अनुबंध घोटाला मामले में राज्य के मंत्री पुरूषोत्तम सोलंकी कथित भूमिका के लिए उनके खिलाफ मामला चलाने की मंजूरी देने पर अंतिम निर्णय करंेंगी।

अदालत ने हालांकि राज्यपाल की अनुमति के बिना राज्स सरकार के इसकी मंजूरी देने से इंकार करने के लिए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का अनुरोध ठुकरा दिया।

सरकार ने 29 जून को राज्य के मतस्य पालन मंत्री सोलंकी के खिलाफ अभियोग चलाने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।

अदालत ने यह निर्देश सोलंकी के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं देने पर मोदी और उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ दायर अवमानना की याचिका पर दिया । इस विषय को राज्यपाल को नहीं भेजा गया था।

उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति जयंत पटेल और न्यायमूर्ति सी एल सोनी की खंडपीठ ने मोदी और राज्य मंत्रिमंडल के आठ सदस्यों के नाम अवमानना याचिका से हटाते हुए कहा कि इन्हें व्यक्तिगत रूप से अवमानना मामले में पक्ष नहीं बनाया जा सकता है लेकिन राज्य के मुख्य सचिव को सरकार की ओर से पक्ष बनाया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement