facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

शिप निर्माण और समुद्री इकोसिस्टम को नई रफ्तार, केंद्र ने शुरू की मेगा योजना

Advertisement

अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कि एक दशक की इस योजना में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 2,500 पानी के जहाजों का निर्माण होना है।

Last Updated- September 25, 2025 | 8:51 AM IST
Ship Recycling in India

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में पानी के जहाजों के निर्माण और इनकी क्षमता विकास के लिए 69,725 करोड़ रुपये के व्यापक पैकेज को मंजूरी की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फरवरी में बजट घोषणा के बाद मंत्रिमंडल ने भारत में पानी के जहाज और समुद्री पारिस्थितिकीतंत्र को फिर से मजबूत के लिए पैकेज की मंजूरी दी। इसके तहत 24,736 करोड़ रुपये की संशोधित जहाज निर्माण वित्त सहायता योजना (एसबीएफएपी), 25,000 करोड़ रुपये का समुद्री विकास कोष (एमडीएफ) और 19,989 करोड़ रुपये का जहाज निर्माण क्लस्टर विकास कार्यक्रम शामिल हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘यह जरूरी कानूनी, कराधान एवं नीतिगत सुधारों के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए चार-स्तंभ वाले दृष्टिकोण का परिचय देता है। इसके अंतर्गत घरेलू क्षमता का मजबूत करना, दीर्घावधि ऋण मुहैया कराने को बेहतर करना, नई परियोजनाओं का विकास और पुराने शिपयार्ड का नए सिरे से विकास, तकनीकी क्षमता व कौशल को बेहतर करना और कानूनी व कराधान को शामिल करना है। इन नीतिगत सुधारों से जबरदस्त समुद्री पारिस्थितिकीतंत्र का सृजन होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कि एक दशक की इस योजना में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 2,500 पानी के जहाजों का निर्माण होना है।

10 हजार और मेडिकल सीट

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले चार वर्षों के लिए मेडिकल की 10,000 अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट अतिरिक्त सीटों की दो योजनाओँ को मंजूरी दे दी। केंद्र की पहली स्वीकृति में सरकारी कॉलेजों की एमबीबीएस की मौजूदा 5,023 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जानी हैं।

सड़क और रेल परियोजनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग 139डब्ल्यू पर 78.94 किमी लंबे साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को चार लेन बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस पर 3,822.31 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। चुनावी राज्य बिहार में 104 किमी लंबी रेलवे लाइन (बख्तियारपुर -राजगीर-तिलैया एकल लाइन खंड) के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है। इस पर 2,192 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

अनुसंधान को बढ़ावा

अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने डॉक्टरेट व पोस्ट-डॉक्टरेट फेलोशिप के लिए 2,277 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement