facebookmetapixel
सावधान! AI कैमरे अब ट्रैफिक उल्लंघन पर रख रहे हैं नजर, कहीं आपका ई-चालान तो नहीं कटा? ऐसे देखें स्टेटसचीन ने बना लिया सोने का साम्राज्य, अब भारत को भी चाहिए अपनी गोल्ड पॉलिसी: SBI रिसर्चQ2 नतीजों के बाद Tata Group के इस शेयर पर ब्रोकरेज की नई रेटिंग, जानें कितना रखा टारगेट प्राइससोना हुआ सुस्त! दाम एक महीने के निचले स्तर पर, एक्सपर्ट बोले – अब बढ़त तभी जब बाजार में डर बढ़ेमॉर्गन स्टैनली का बड़ा दावा, सेंसेक्स जून 2026 तक 1 लाख तक पहुंच सकता है!SBI का शेयर जाएगा ₹1,150 तक! बढ़िया नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बनाया टॉप ‘BUY’ स्टॉकEPFO New Scheme: सरकार ने शुरू की नई PF स्कीम, इन कर्मचारियों को होगा फायदा; जानें पूरी प्रक्रियाNavratna Railway कंपनी फिर दे सकती है मोटा रिवॉर्ड! अगले हफ्ते डिविडेंड पर होगा बड़ा फैसलाक्रिस कैपिटल ने 2.2 अरब डॉलर जुटाए, बना अब तक का सबसे बड़ा इंडिया फोक्स्ड प्राइवेट इक्विटी फंडStock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्टी कब है

सर्विस सेक्टर में सबसे आगे चंडीगढ़ और दिल्ली, सेवा केंद्रित हैं अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्य

दिल्ली में भी रियल एस्टेट, आवास का स्वामित्व और पेशेवर सेवा ने का योगदान लगभग 31 प्रतिशत है। इससे वाणिज्यिक और परामर्श सेवाओं की मजबूत मांग का पता चलता है

Last Updated- November 03, 2025 | 10:57 PM IST
Service Sector

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में सेवाओं की हिस्सेदारी चंडीगढ़ (88.8 प्रतिशत) और दिल्ली (84.1 प्रतिशत) में सबसे अधिक रही है। इससे पता चलता है कि प्रति व्यक्ति अधिक आमदनी वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश अधिक सेवा केंद्रित होते हैं। नीति आयोग द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक रिपोर्ट के आंकड़ों से यह सामने आया है।

सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों का उपयोग करके तैयार की गई ‘भारत का सेवा क्षेत्र: जीवीए रुझानों से अंतर्दृष्टि’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अमीर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में गतिशील, विपणन योग्य सेवाओं की मेजबानी करने की अधिक संभावना होती है। इससे दीर्घकालिक वृद्धि को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा आमदनी में वृद्धि और सेवा क्षेत्र के विस्तार के बीच संबंध पारस्परिक रूप से मजबूत होता है।’

रिपोर्ट में विश्लेषण के लिए केवल 22 प्रमुख राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों का उपयोग किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर 2023-24 में जीवीए में सेवाओं की हिस्सेदारी 54.5 प्रतिशत रही।

चंडीगढ़ में, सेवा क्षेत्र मुख्य रूप से ट्रेड और रिपेयर सेवाओं (35.4 प्रतिशत) पर केंद्रित है। इसके बाद रियल एस्टेट, आवास का स्वामित्व और पेशेवर सेवाएं (25.7 प्रतिशत), वित्तीय सेवाएं (15.9 प्रतिशत), लोक प्रशासन (7.7 प्रतिशत) और अन्य सेवा (6.8 प्रतिशत) का स्थान है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ट्रेड और रिपेयर सेवाओं की चंडीगढ़ में प्रमुखता की वजह जोन पर आधारित शहरी योजना है। चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के 3 शहर के क्षेत्र को जोड़ने वाले विशेष खुदरा और सेवा गलियारों की वजह से ऐसा है। दो राज्यों की राजधानी होने की वजह से भी कानूनी, वास्तुशिल्प और इंजीनियरिंग जैसी पेशेवर सेवाओं की मांग रहती है।’

दिल्ली में भी रियल एस्टेट, आवास का स्वामित्व और पेशेवर सेवा ने का योगदान लगभग 31 प्रतिशत है। इससे वाणिज्यिक और परामर्श सेवाओं की मजबूत मांग का पता चलता है।

पूर्ण राज्यों में कर्नाटक में सकल राज्य मूल्य वर्धन (जीएसवीए) में सेवाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक (62.3 प्रतिशत) है, इसके बाद केरल (61.5 प्रतिशत) और तेलंगाना (60.3 प्रतिशत) का स्थान है। इन तीनों राज्यों के जीवीए की हिस्सेदारी में रियल एस्टेट, आवास का स्वामित्व और पेशेवर सेवा का सबसे अधिक योगदान है।

आश्चर्यजनक रूप से बिहार (58 प्रतिशत) में भी जीएसवीए में सेवाओं की हिस्सेदारी अधिक है, हालांकि प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है, जिसमें छोटे पैमाने की खुदरा दुकानों और स्व-रोजगार के कारण व्यापार और मरम्मत सेवा (27.8 प्रतिशत) और अन्य सेवा (20 प्रतिशत) का योगदान सर्वाधिक है।

वहीं छत्तीसगढ़ (33.9 प्रतिशत) में जीएसवीए में सेवाओं की हिस्सेदारी सबसे कम है, क्योंकि राज्य में खनन और खनिज आधारित उद्योगों का प्रभुत्व है। ओडिशा के लिए भी यही सच है क्योंकि जीएसवीए में सेवाओं का योगदान केवल 38.2 प्रतिशत है। इंदौर और भोपाल जैसे शहरी केंद्रों के आईटी, शिक्षा और रियल एस्टेट के केंद्र के रूप में उभरने के बावजूद मध्य प्रदेश (38.8 प्रतिशत) के जीवीए में सेवाओं की हिस्सेदारी कम है।

First Published - November 3, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट