facebookmetapixel
Advertisement
Gold का बदला गेम! ज्वेलरी से मोहभंग, निवेश की लगी होड़Ganga Expressway: 6 लेन, 12 जिले, 594 किमी लंबाई; जानिए UP के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की खासियतेंAdani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिरVedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफाQuant MF ने उतारा नया SIF, सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी पर फोकस; किसे करना चाहिए निवेश?कच्चा तेल $120 हुआ तो भारत की GDP ग्रोथ 6% तक गिरने का खतरा, महंगाई भी बढ़ सकती है₹60 टच करेगा ये Auto Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बताया- क्यों BUY का अच्छा मौकावेयरहाउसिंग सेक्टर ने 2025 की सुस्ती के बाद इस साल की वापसी, पहली तिमाही में मांग 8 फीसदी बढ़ी1 महीने में 50% उछला टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज बुलिश; 6 महीने में 40% और बढ़त का अनुमानUP में विकास को नई रफ्तार: 594 km गंगा एक्सप्रेसवे शुरू, मेरठ से प्रयागराज अब और करीब

ईयू का सालाना 60 करोड़ यूरो निर्यात घाटे का दावा

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 10:53 AM IST
European union

यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने दावा किया है कि भारत द्वारा सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी) पर शुल्क लगाने से उसे भारत को तकनीकी निर्यात में सालाना 60 करोड़ यूरो घाटा हुआ है। यूनियन ने कहा है कि भारत द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने से ईयू के इस तरह के तकनीक के निर्यात पर असर पड़ा है।

प्रमुख यूरोपियन तकनीकी कंपनियों में इरिक्सन, सीमंस, नोकिया, इन्फीनियॉन टेक्नोलॉजिज व अन्य शामिल हैं। सोमवार को विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान करने वाले निकाय ने अपने आदेश में कहा था कि भारत द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर शुल्क लगाने से बहुपक्षीय व्यापार निकाय के सूचना तकनीक अधिनियम के तहत की गई प्रतिबद्धता का उल्लंघन हुआ है।
बहरहाल इस फैसले का तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत इस फैसले के खिलाफ डब्ल्यूटीओ के अपीली निकाय में अपील कर सकता है, जो सदस्यों की कमी की वजह से काम नहीं कर रहा है। ईयू के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोवास्किस ने फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भारत सभी अवैध शुल्क खत्म करेगा।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement