facebookmetapixel
Advertisement
ITR Form Update: अब टैक्स फ्री इनकम छिपाने की जरूरत नहीं, नए कॉलम से दूर होगी टैक्सपेयर्स की टेंशन!ITR Filing 2026 नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई तो ITR कैसे फाइल करेंकोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागूExplainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंद

शहरों की हो रही हवा साफ…

Advertisement

पांच वर्षों में वायु में दूषित कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) वाले 49 शहरों में से महज 27 शहरों में ही पीएम 2.5 के स्तर में सुधार हुआ है।

Last Updated- January 11, 2024 | 11:12 PM IST
Delhi Weather Today

देश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) जैसे अहम कार्यक्रम के पांच साल पूरे हो गए हैं। इसे 10 जनवरी, 2019 को सबसे प्रदूषित शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार के मकसद से शुरू किया गया था।

मगर ताजा आंकड़े बताते हैं कि पांच वर्षों में वायु में दूषित कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) वाले 49 शहरों में से महज 27 शहरों में ही पीएम 2.5 के स्तर में सुधार हुआ है।

2.5 माइक्रोमीटर या उससे भी छोटे कण वायु प्रदूषण का आकलन करने के लिहाज से महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हवा में व्यापक रूप से मौजूद होते हैं और उन पर शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधी सुरक्षा के स्तर का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ये छोटे कण फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे अस्थमा, हृदयाघात और फेफड़ों के कैंसर जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

पीएम 2.5 और पीएम 10 को मापने से वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान के साथ उसे समझने में मदद मिलती है। सरकार ने 131 शहरों में वायु के इन घातक कणों के स्तर को वर्ष 2017 के स्तर से वर्ष 2026 तक 40 फीसदी कम करने के लिए 9,631 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement