facebookmetapixel
Advertisement
FPI outflows: विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, 2026 में अब तक भारतीय बाजार से ₹2.2 लाख करोड़ निकालेटॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹3.12 लाख करोड़ की गिरावट, RIL को सबसे बड़ा झटकाAGR राहत से Vi छह साल बाद मुनाफे में लौटी; बिड़ला समूह करेगा ₹4,730 करोड़ का निवेशCNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर

Monsoon का प्रकोप: उत्तर भारत में 15 की मौत, पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की तीन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। राज्‍य के सात जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Last Updated- July 09, 2023 | 11:35 PM IST

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमोत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन एवं अन्य संबंधित घटनाओं में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित इस क्षेत्र की अधिकतर नदियां उफान पर हैं।

मूसलाधार बारिश के कारण तमाम शहरों और कस्बों की न केवल सड़कें बल्कि रिहायशी क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गए और पूरी व्‍यवस्‍था चरमरा गई।

अचानक आई बाढ़ से पहाड़ी इलाकों में सड़कें बह गईं जिससे लोग काफी परेशान हो गए हैं। अधिकारियों ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे मौसम में सुधार होने के बाद ही अपनी यात्रा पर निकलें।

रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे ने कहा कि उसने लगभग 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और लगभग 12 अन्य का मार्ग बदल दिया है। जलभराव के कारण चार जगहों पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में 1982 के बाद जुलाई में दिन भर की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने यमुना के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे को समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 153 मिमी बारिश हुई। जबकि इस दौरान चंडीगढ़ में 322.2 मिमी और हरियाणा के अंबाला में 224.1 मिमी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की तीन घटनाओं में पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की तीन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। राज्‍य के सात जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पर्याप्‍त बारिश ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सारी कमी की भरपाई सुनिश्चित कर दी है। महज आठ दिनों के भीतर बारिश में 10 फीसदी कमी अब 2 फीसदी अधिक हो गई है। इस साल मॉनसून सीजन में 9 जुलाई, 2023 तक कुल बारिश 243.2 मिमी तक पहुंच चुकी है जो सामान्य 239.1 मिमी से 2 फीसदी अधिक है।

दिल्ली में, 8 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से 9 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 153 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 9 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से उसी दिन शाम डेढ़ बजे तक 106 मिमी बारिश हुई।

राजधानी में दर्ज की गई तीसरी सबसे अधिक बारिश

इससे पहले जुलाई में एक दिन की सबसे अधिक बारिश 25 जुलाई 1982 को दर्ज की गई थी जब 24 घंटों के भीतर शहर में लगभग 169.9 मिमी बारिश हुई थी। रविवार सुबह तक हुई बारिश जुलाई महीने में 1958 के बाद राजधानी में दर्ज की गई तीसरी सबसे अधिक बारिश है।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के बीच संपर्क के कारण पश्चिमोत्‍तर भारत में जबरदस्‍त बारिश हो रही है। इसमें दिल्ली भी शामिल है जहां इस सीजन की पहली बहुत अधिक बारिश हुई है।’

दिल्ली प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश होने का अनुमान 

पड़ोसी राज्य हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्‍ली सरकार ने यमुना में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

गुरुग्राम भी पिछले कुछ दिनों से मॉनसून के प्रकोप का सामना कर रहा है। वहां की लगभग सभी प्रमुख सड़कें घुटनों तक पानी में डूबी हुई हैं। जिला प्रशासन ने शहर के सभी कॉरपोरेट्स और कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए सोमवार को घर से काम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पश्चिमोत्तर भारत में 9 जुलाई को सामान्य से 383 फीसदी अधिक बारिश हुई। पंजाब में 24 घंटे में सामान्य से 1151 फीसदी अधिक, हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 1193 फीसदी अधिक और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में सामान्‍य से 901 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

जहां तक अन्‍य राज्‍यों का सवाल है तो हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 घंटों में 788 फीसदी अधिक बारिश हुई। गाजियाबाद और नोएडा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 238 फीसदी अधिक बारिश हुई।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement