facebookmetapixel
Advertisement
मई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआत

बोआई कम होना अभी चिंता का विषय नहीं : तोमर

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान खरीफ फसलों की बोआई रफ्तार में आई है।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:39 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि धान की रोपाई और कुछ दलहन की बोआई (sowing of pulses) कम होने के बारे में सरकार को जानकारी है, लेकिन यह चिंता की बात नहीं है, क्योंकि मॉनसून सक्रिय है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 95वें स्थापना और तकनीक दिवस के अवसर पर तोमर ने कुछ संवाददाताओं से अलग से बात करते हुए कहा, ‘फसलों पर मॉनसून के असर के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। हम स्थिति से वाकिफ हैं। अभी मॉनसू सक्रिय है और देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुझे लगता है कि फिलहाल अभी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

तोमर का बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर भारत के कुछ इलाके भारी बारिश से तबाह हैं जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत में मॉनसूनी बारिश सामान्य से बहुत कम है।

अरहर, सोयाबीन और कपास की बोआई सामान्य से बहुत कम

आंकड़ों के मुताबिक 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान खरीफ फसलों की बोआई रफ्तार में आई है। उत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में मॉनसून सक्रिय होने की वजह से पहले के सप्ताह की तुलना में बोआई की कमी का अंतर कुछ घटा है।

लेकिन अभी भी अरहर, सोयाबीन और कपास की बोआई सामान्य से बहुत कम है, क्योंकि 2 प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश कम हुई है।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement