facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!

भारत में बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता

Advertisement

NaBFID के चेयरमैन केवी कामत ने भरोसा जताया है कि भारत में अगले 18 महीने में 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

Last Updated- August 04, 2023 | 9:41 PM IST
India can achieve $5-trn economy target within 18 months: NaBFID chairman

नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट (NaBFID) के चेयरमैन केवी कामत ने भरोसा जताया है कि भारत में अगले 18 महीने में 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

महाराष्ट्र ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2023 में कामत ने कहा, ‘2003 से 2008 के बीच हमारी वृद्धि दर बढ़कर दोगुनी हो गई थी, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि दर है। सुस्ती की कई वजहें हैं, लेकिन हमने फिर से लय पकड़ ली है। अब हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था अगले 18 महीने में 3.5 से 4 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर अगले 18 महीने में 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है।’

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े विनिमय दर पर भी निर्भर है, लेकिन मुझे भरोसा है कि देश 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने आगे महाराष्ट्र की संभावित वृद्धि क्षमता पर जोर दिया और कहा कि हिस्सेदारों से 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है, न कि 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था में संतुष्ट होने की जरूरत है।

Also read: कंप्यूटर, लैपटॉप के इम्पोर्ट लाइसेंस के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तय करे सरकार: GTRI

कामत ने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र 9 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जो अभी 500 अरब डॉलर पर है। यह अगले 7 से 9 साल में एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। लेकिन हम संयुक्त रूप से 5 लाख करोड़ डॉलर पर नजर रख सकते हैं।’

कामत के मुताबिक बुनियादी ढांचे के विकास भारत की वृद्धि का मुख्य चालक है। खासकर यह शहरों में बदलाव ला रहा है। उन्होंने जोर दिया कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में उल्लेखनीय निवेश की जरूरत है। कामत ने कहा, ‘भारत का मामला बहुत साफ है। वृद्धि का नेतृत्व बुनियादी ढांचा क्षेत्र करेगा।’

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement