facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

ECLGS स्कीम ने बचाई 1.65 करोड़ नौकरियां

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:47 AM IST
Technological advancement and employment crisis

महामारी के दौरान सरकार द्वारा शुरू की गई आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के कारण बकाया एमएसएमई ऋण का लगभग 12 फीसदी (2.2 लाख करोड़ रुपये) खराब ऋणों में जाने से बचा लिया गया है। इसी प्रकार नवंबर 2022 तक 1.65 करोड़ नौकरियां भी बचाई गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने यह अनुमान जताया है। एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने कहा, ‘ईसीएलजीएस के कारण बचाए गए 14.6 लाख एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) खातों में से लगभग 93.8 फीसदी सूक्ष्म और लघु श्रेणी में थे। व्यापार खंड (किराना शॉप्स आदि) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, इसके बाद फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और कमर्शियल रियल एस्टेट का स्थान है।’

जनवरी, 2022 में एसबीआई द्वारा जारी इसी तरह की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नवंबर 2021 तक की अवधि के दौरान 1.8 लाख करोड़ रुपये (14 फीसदी) के एमएसएमई ऋण खातों को एनपीए में जाने से बचाया गया। इससे 1.5 करोड़ श्रमिक बेरोजगार होने से बच गए।

ईसीएलजीएस को मई, 2020 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य पात्र एमएसएमई और व्यावसायिक उद्यमों को उनकी परिचालन देनदारियों को पूरा करने और उनके व्यवसायों को फिर से शुरू करने में सहायता करना था।

योजना के तहत पात्र उधारकर्ताओं को योजना के तहत उनके द्वारा दिए गए ऋण के लिए ऋण देने वाली संस्थाओं को 100 फीसदी ऋण गारंटी दी जाती है। योजना के तहत स्वीकार्य गारंटी सीमा को 4.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement