facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

Dollar Vs Rupee: दूसरी तिमाही में दबाव के बावजूद एशिया में चमका रुपया, तीसरी तिमाही में बढ़ेगी चुनौतियां

Advertisement

अप्रैल और सितंबर के बीच भारतीय मुद्रा में 1.04 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह प्रति डॉलर 83.04 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- October 01, 2023 | 9:59 PM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही) में रुपये ने ए​शिया की अपनी अधिकांश प्रतिस्पर्धी मुद्राओं को पछाड़ दिया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे कम नरमी की वजह से हॉन्गकॉन्ग डॉलर के बाद रुपया दूसरे स्थान पर रहा है। अप्रैल और सितंबर के बीच भारतीय मुद्रा में 1.04 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह प्रति डॉलर 83.04 रुपये पर बंद हुआ।

पहली तिमाही के दौरान तुलनात्मक रूप से ​स्थिर रहने के बाद रुपये को वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में दबाव का सामना करना पड़ा। अमेरिकी ब्याज दरों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ। जुलाई और सितंबर के बीच इसमें 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई। 19 सितंबर को यह डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले बंद भाव 83.27 पर पहुंच गया।

इसके विपरीत मजबूत विदेशी प्रवाह की वजह से वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान इसमें 0.2 प्रतिशत और कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में 0.16 प्रतिशत तक की मजबूती आई।

बाजार के भागीदारों के अनुसार विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा के समय पर किए गए हस्तक्षेप ने डॉलर के मुकाबले दूसरी तिमाही के दौरान रुपये को मजबूत बनाए रखा। आरबीआई ने बार-बार कहा है कि वह विदेशी मुद्रा बाजार में अस्थिरता से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करता है।

आईडीबीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक (ट्रेजरी प्रमुख) अरुण बंसल ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी और भारतीय बॉन्ड के बीच ब्याज दर का अंतर कम हो रहा है। डॉलर सूचकांक खुद में बढ़ रहा है। लेकिन हमारी मुद्रा का अवमूल्यन अन्य मुद्राओं जितना तीव्र नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में विदेशी मुद्रा भंडार कम करने की भारत की क्षमता तथा वैश्विक स्तर पर 80 से 85 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में कम दरों पर रूस से कच्चा तेल मिलने से रुपये पर दबाव कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने पिछले महीने तक इक्विटी में काफी ज्यादा विदेशी प्रवाह देखा है। केवल इस महीने ही इक्विटी में विदेशी निकासी देखी गई है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement