facebookmetapixel
Advertisement
आईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?

IPEA: आपूर्ति श्रृंखला समझौते के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने मांगी मंजूरी

Advertisement

अमेरिका के अलावा आईपीईएफ में शामिल देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं

Last Updated- August 02, 2023 | 10:50 PM IST
US tariff hike may hurt margins, MP exporters plan diversification

वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के नेतृत्व वाले इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईए) के आपूर्ति श्रृंखला समझौते के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगी है। इस मामले से जुड़े व्यक्तियों ने यह जानकारी दी।

उपरोक्त में से एक ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘आपूर्ति श्रृंखला के कानूनी पहलुओं की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आईपीईएफ तहत सभी 4 स्तंभों के साथ नवंबर में इसके टेक्स्ट को भी सार्वजनिक किया जाएगा।’

आर्थिक पहल के तहत 4 स्तंभ

आर्थिक पहल के तहत 4 स्तंभ हैं- व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन, स्वच्छ अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था (कर और भ्रष्टाचार मुक्त)। अभी आपूर्ति श्रृंखला पहला स्तंभ है, जिसे 14 आईपीईएफ सदस्य देशों ने मंजूरी दी है।

मई में एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि अमेरिका में हुए आईपीईएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में अपने तरह के अकेले आईपीईएफ आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर बातचीत में उल्लेखीय प्रगति हुई है। उसके बाद इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया में हुई बैठक के बारे में भी अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित समझौते की कानूनी समीक्षा हो रही है।

इस समझौते का मकसद आईपीईएफ सदस्य देशों के आपसी सहयोग और व्यक्तिगत कवायदों के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन, दक्षता, उत्पादकता, स्थिरता, पारदर्शिता, विविधीकरण, सुरक्षा, निष्पक्षता और समावेशिता में वृद्धि करना है।

डिलिवरी बेहतर करने के लिए मिलकर काम करना मकसद 

इसका मकसद आपूर्ति श्रृंखला को ज्यादा मजबूत और एकीकृत बनाना और संकट के समय में आपूर्ति श्रृंखला में आने वाले व्यवधान में तालमेल करना और संकट के समय प्रभावित वस्तुओं की डिलिवरी बेहतर करने के लिए मिलकर काम करना है। साथ ही इसका मकसद महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश बढ़ाकर क्षमता बढ़ाना भी है।

वाणिज्य विभाग ने उद्योग को प्रस्तावित आपूर्ति श्रृंखला समझौते के बारे में उद्योगों को जानकारी देने की कवायद भी शुरू कर दी है, जिससे वे इसे लागू करने की दिशा में तैयारी कर सकें।

आईपीईएफ में कई देश शामिल 

अमेरिका के अलावा आईपीईएफ में शामिल देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement