facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

भारत में 1 अरब डॉलर लगाएगी BYD, टेस्ला को टक्कर देने की तैयारी

Advertisement

अमेरिका की प्रमुख ईवी कंपनी टेस्‍ला को चुनौती देने के लिए बीवाईडी दुनिया भर में विस्तार कर रही है। इसीलिए वह भारत में कारखाना लगाना चाहती है।

Last Updated- July 14, 2023 | 11:39 PM IST
BYD_Car

चीन की कंपनी बीवाईडी (BYD) ने भारत में एक स्‍थानीय कंपनी के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कार और बैटरी बनाने के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्‍ताव दिया है। कंपनी की इस योजना की सीधी जानकारी रखने वाले तीन व्यक्तियों ने यह बताया।

नाम नहीं छापने की शर्त पर इन लोगों ने बताया कि बीवाईडी और हैदराबाद की निजी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने ईवी बनाने के लिए साझा उपक्रम स्थापित करने का प्रस्ताव भारतीय नियामकों को दिया है।

बीवाईडी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

एक व्‍यक्ति ने कहा, ‘कंपनी की योजना भविष्य में बीवाईडी ब्रांड की सभी इलेक्ट्रिक कारें भारत में उतारने की है। इनमें हैचबैक से लेकर लक्जरी मॉडल तक सभी शामिल होंगे। बीवाईडी इलेक्ट्रिक वाहन और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

इस बारे में पूछे जाने पर बीवाईडी ने तत्काल कुछ नहीं कहा। उसने पहले कहा था कि वह भारत में अपना कारखाना लगाना चाहती है। वाणिज्य और भारी उद्योग मंत्रालय ने भी इस मसले पर कोई जवाब नहीं दिया।

टेस्ला को चुनौती देना चाहती है BYD

अमेरिका की प्रमुख ईवी कंपनी टेस्‍ला को चुनौती देने के लिए बीवाईडी दुनिया भर में विस्तार कर रही है। इसीलिए वह भारत में कारखाना लगाना चाहती है। भारत में उसका प्रस्ताव मंजूर हो गया तो अमेरिका के अलावा सभी प्रमुख वैश्विक बाजारों में उसकी पहुंच हो जाएगी।

बीवाईडी भारत में 20 करोड़ डॉलर का निवेश पहले ही कर चुकी है। इसके तहत वह कंपनियों को उनके इस्तेमाल के लिए एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी और ई6 ईवी बेचती है। इस साल लक्जरी इलेक्ट्रिक सिडैन सील उतारने की भी उसकी योजना है।

सूत्रों ने बताया कि निवेश प्रस्ताव में बीवाईडी और मेघा इंजीनियरिंग ने भारत में चार्जिंग स्टेशन लगाने तथा अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण केंद्र स्‍थापित करने की योजना का भी खुलासा किया है। बीवाईडी भारत में देसी कंपनी टाटा मोटर्स और चीन की कंपनी एमजी मोटर को टक्‍कर देगी।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement