facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

वित्त वर्ष 2027 तक 55 Unicorn कमाएंगे मुनाफा: रिपोर्ट

Advertisement

भारत में लगभग 100 यूनिकॉर्न और 400 से कम सार्वजनिक कंपनियां हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 1 अरब डॉलर से अधिक है। 

Last Updated- July 19, 2023 | 10:23 PM IST
Unicorn: India left behind China for the second consecutive year

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लाभदायक यूनिकॉर्न (Unicorn) की संख्या वित्त वर्ष 2022 के 30 से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 में 55 होने का अनुमान है, क्योंकि रकम जुटाने में मंदी के बीच कंपनियां लाभप्रदता बनने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

कंसल्टिंग फर्म रेडसीर स्ट्रेटजी कंसल्टेंट्स द्वारा 100 यूनिकॉर्न के विश्लेषण के अनुसार, समान अवधि में वर्तमान में घाटे में काम कर रहीं कंपनियों का कुल घाटा 1.7 अरब डॉलर से लेकर 1.9 अरब डॉलर तक जाने की आशंका है।

लगभग 50 फीसदी यूनिकॉर्न, जो एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य की निजी कंपनियां हैं उनके वित्त वर्ष 2027 तक लाभदायक बनने की उम्मीद है। जबकि, नियामकीय चुनौतियों, घटती मांग और अस्पष्ट कारोबारी मॉडल होने के कारण 20 फीसदी कंपनियों को संघर्ष करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नकारात्मक मार्जिन वाले यूनिकॉर्न हैं। इनकी फंडिंग में बदलाव, मूल्यांकन में गिरावट और कम विकास प्रक्षेपवक्र देखने की उम्मीद है, इसलिए या तो ये नए मॉडल की ओर बढ़ सकते हैं या फिर अधिग्रहण करने या पूरी तरह से बंद होने का अनुमान जताया जा रहा है।

भारत में लगभग 100 यूनिकॉर्न और 400 से कम सार्वजनिक कंपनियां हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 1 अरब डॉलर से अधिक है।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement