facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकार

‘पोत परिवहन में आत्मनिर्भरता लक्ष्य’-सर्बानंद सोनोवाल

Advertisement

सरकार पोत परिवहन और जहाज निर्माण में नवाचारों के लिए यूरोप की ओर देख रही है तथा एशिया के प्रमुख शिपयार्डों से भारत में यार्ड स्थापित करने के लिए संपर्क कर रही है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:26 PM IST
Strait of Hormuz

जापान, नॉर्वे और डेनमार्क के साथ बातचीत के बीच केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भारत के उभरते पोत परिवहन क्षेत्र को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए विश्व की यात्रा कर रहे हैं।

नॉर्वे में नॉर-शिपिंग व्यापार मेले का उद्घाटन कर लौटे मंत्री ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में बताया कि भारत पोत परिवहन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है और उसने कोचीन शिपयार्ड जैसे भारतीय यार्ड और प्रमुख वैश्विक निजी क्षेत्र के शिपयार्ड के बीच कई संयुक्त उद्यमों के लिए दबाव डाला है।

सोनोवाल ने कहा, ‘यात्रा के दौरान, भारत और निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनियों ने जहाज विनिर्माण परिवेश को और मजबूत करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के प्रयास के साथ भारत में समुद्री उपकरण और मशीन बनाने के लिए साझेदारी बनाने पर सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया।

जहाज निर्माण में भारत की मजबूत क्षमताओं को स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकियों के साथ बरकरार रखा जाना चाहिए, जिसके वास्ते सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कई करार किए गए हैं जो हमें इस संबंध में अपनी स्थिति को ऊपर उठाने के लिए सशक्त बनाते हैं।’

सरकार पोत परिवहन और जहाज निर्माण में नवाचारों के लिए यूरोप की ओर देख रही है तथा एशिया के प्रमुख शिपयार्डों से भारत में यार्ड स्थापित करने के लिए संपर्क कर रही है।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement