facebookmetapixel
Advertisement
ITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगे

Samsung का Galaxy S24 होगा AI स्मार्टफोन! रियल टाइम कॉल ट्रांसलेटर और सर्कल सर्च AI फीचर्स से मचेगा तहलका

Advertisement

सैमसंग अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S24 Series के तहत तीन नए स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को पेश कर सकती है।

Last Updated- December 26, 2023 | 4:17 PM IST
Samsung Galaxy S24 series:
Representative Image

Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग की अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S24 Series की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। iPhone 15 के बाद अब यूजर्स को सैमसंग के S24 सीरीज का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि Galaxy S24 Series सैमसंग का पहला ‘जेनरेटिव एआई फोन’ हो सकता है। इस फोन में रियल टाइम कॉल ट्रांसलेटर और सर्कल सर्च जैसी AI फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

जनवरी 2024 में हो सकती है Galaxy S24 Series की लॉन्चिंग

सैमसंग अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S24 Series के तहत तीन नए स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को पेश कर सकती है। The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन तीनों स्मार्टफोन को 17 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। इन तीनों ही फोन में कुछ नए AI फीचर्स पेश किए जाने की भी उम्मीद की जा रही है।

AI संबंधित ट्रेडमार्क के लिए सैमसंग ने किया आवेदन

गैलेक्सीक्लब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने ब्रिटेन और यूरोप में ‘एआई फोन’ और ‘एआई स्मार्टफोन’ सहित कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधित ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इन शब्दों की सामान्य प्रकृति के कारण सैमसंग को पेटेंट दिए जाने की संभावना नहीं है।

Also read: भारत में हर गली कोने और चप्पे-चप्पे तक पहुंचाता है गूगल मैप्स

सर्कल सर्च फीचर ब्राउज़िंग को बनाएगा दिलचस्प

Galaxy S24 Ultra के एआई-पावर्ड सर्कल सर्च फीचर के साथ आने की उम्मीद है। इस फीचर की मदद से यूजर्स फोन की स्क्रीन पर चल रहे किसी वीडियो या फोटो में किसी भी ऑब्जेक्ट पर सर्कल बना कर उसके बारे में सर्च कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एक नए वॉयस रिकॉर्डर फीचर का भी उल्लेख किया गया है, जो दस आवाजों को पहचानने में सक्षम होगा। यह रिकॉर्डर बातचीत को ट्रांसलेट करने और मीटिंग समरी तैयार करने में काफी काम आ सकता है।

रियल टाइम कॉल ट्रांसलेटर फीचर्स बदल देगा कॉलिंग एक्सपीरियंस

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Galaxy S24 Series में ऑडियो कॉल के दौरान 14 भाषाओं में रियल टाइम में ट्रांसलेशन के लिए ऑन-डिवाइस AI फीचर देखने को मिल सकता है। इसके लिए यूजर्स को किसी भी थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं होगी। कंपनी जल्द दी इस फीचर को 35 भाषाओं में ट्रांसलेशन की क्षमता तक पहुंचा सकती है।

Also read: खरीदारों को बहकाने वाले डार्क पैटर्न का कैसे कुचला जाए फन!

Galaxy AI की घोषणा के समय सैमसंग ने दिए थे संकेत

बता दें कि पिछले महीने Galaxy AI की घोषणा करते हुए एक बयान में, सैमसंग ने कहा था, “Galaxy AI एक व्यापक मोबाइल एआई अनुभव है, जो सैमसंग में विकसित ऑन-डिवाइस एआई और समान विचारधारा वाले उद्योग के नेताओं के साथ हमारे खुले सहयोग द्वारा सक्षम क्लाउड-आधारित एआई द्वारा संचालित है। यह आपके रोजमर्रा के मोबाइल अनुभव को मानसिक शांति के साथ बदल देगा जिसकी आप गैलेक्सी सुरक्षा (Galaxy security) और गोपनीयता (privacy) से उम्मीद करते हैं।”

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement