facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: RBI-Fed बैठक से पहले बाजार में सन्नाटा! निवेशकों को क्या करना चाहिए?चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी 

दुर्लभ खनिज मैग्नेट की कमी का EV दोपहिया उत्पादन पर असर, नए विकल्प तलाश रही कंपनियां

Advertisement

देश का इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से मैग्नेट-मुक्त मोटर डिजाइन की तैयारी में लगा है और असेंबली लाइनों को चालू रखने के लिए स्रोतों में विविधता ला रहा है।

Last Updated- August 10, 2025 | 9:32 PM IST
EV two-wheeler

भारी दुर्लभ खनिज मैग्नेट की वैश्विक किल्लत से भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का उत्पादन कम हो गया है। देश का इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से मैग्नेट-मुक्त मोटर डिजाइन की तैयारी में लगा है और असेंबली लाइनों को चालू रखने के लिए स्रोतों में विविधता ला रहा है।

प्रमुख कंपनियों में बजाज ऑटो पहले ही जुलाई में उत्पादन में 50 प्रतिशत तक की कमी कर चुकी है। उसने आगाह किया कि अगस्त और सितंबर में भी कटौती जारी रह सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि उसने दूसरी तिमाही के दौरान गैस-तेल इंजन वाले वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों ही मॉडलों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का इंतजाम कर लिया है।

टीवीएस ने संकेत दिया है कि वह स्थानीय स्तर पर हासिल बड़े आकार के मैग्नेट के जरिये दैनिक उत्पादन को संभाल रही है। इस सेक्टर की नई कंपनियों में से एथर के मुख्य कार्य अ​धिकारी तरुण मेहता ने स्पष्ट किया कि हालांकि उत्पादन पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है, लेकिन आपूर्ति में कमी से दूसरी तिमाही में सौदों की मांग पूरी करने पर असर पड़ रहा है।

उत्पादन में नरमी की बात स्वीकार करते हुए बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने आय परिणामों के बाद की बातचीत में कहा, ‘हमारे उत्पादन में गिरावट जून के अंत में शुरू हुई। जुलाई में उत्पादन में 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। हमें अगस्त में शून्य उत्पादन की आशंका दिख रही थी, लेकिन यह कुछ बेहतर रहेगा, हालांकि अब भी योजना का 50 से 60 प्रतिशत ही रहेगा।’

दुर्लभ खनिज मैग्नेट इलेक्ट्रिक वाहनों के मोटर उत्पादन के लिए अहम होती हैं और चीन वैश्विक दुर्लभ खनिज उत्पादन का 60 प्रतिशत उत्पादित करता है और 90 प्रतिशत शोधन क्षमता पर उसका नियंत्रण है।

टीवीएस मोटर के मुख्य कार्य अ​धिकारी और निदेशक के एन राधाकृष्णन ने कहा कि कंपनी उपलब्ध स्टॉक और स्थानीय स्तर पर हासिल बड़े आकार के मैग्नेट के जरिये दैनिक उत्पादन का इंतजाम कर रही है और साथ ही वैकल्पिक रणनीतियों को भी तलाश रही है।

उन्होंने कहा, ‘मध्य से दीर्घकालिक अवधि में हम भारी दुर्लभ खनिज धातुओं से मुक्त, फेराइट पर आधारित, मैग्नेट मुक्त डिजाइनों पर काम कर रहे हैं और वैकल्पिक देशों से आपूर्ति कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य मैग्नेट के संबंध में अधिक दमदार कंपनी और देश का निर्माण करना है।’

इस बीच हीरो मोटोकॉर्प ने आपूर्ति की कमी को उद्योग व्यापी गंभीर चुनौती माना, लेकिन निवेशकों को आश्वस्त किया कि उसने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही तक तेल-गैस इंजन वाले और ईवी दोनों ही मॉडलों के लिए दुर्लभ खनिज मैग्नेट हासिल कर लिए हैं।

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement