facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में गिरावट के असर: टॉप-10 कंपनियों से ₹1.13 लाख करोड़ साफ, एयरटेल को सबसे बड़ा झटकाएक शेयर पर ₹94 का मोटा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट 4 सितंबरPF के दायरे से बाहर रह गए थे? जानें EPFO के नए अभियान के बारे में, जो आपको ला सकता है पेंशन फंड के दायरे मेंक्यों 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पाने के लिए 7% ग्रोथ रेट काफी नहीं है?भारी बारिश का अलर्ट: ओडिशा, बंगाल और झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली का हालGST काउंसिल की बैठक 12 सितंबर को, ITC नियमों में मिल सकती है राहत; रिफंड-क्रेडिट ट्रांसफर पर भी नजरजगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? अंतरिम प्रमुख संभाल सकता है जिम्मेदारी₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तान

मारुति के प्रॉफिट ने भरा फर्राटा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 9:15 PM IST
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी का कुल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 129.7 फीसदी बढ़कर 2,391 करोड़ रुपये हो गया। वाहनों के दाम में इजाफे, महंगी कारों की अधिक मांग, जिंसों के दाम में नरमी और मुद्रा विनिमय अनूकूल रहने से कंपनी को मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है।

इस दौरान मारुति की कुल शुद्ध आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.9 फीसदी बढ़कर 29,918 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने बताया कि लागत घटाने के उपायों, मुद्रा विनिमय अनुकूल रहने और कच्चे माल की लागत घटने के साथ ही गैर-परिचालन आय ज्यादा होने से कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़ा है।

मारुति ने बताया कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही खत्म होने तक 3.63 लाख कारों के ऑर्डर उसके पास पड़े हुए थे, जिनमें से करीब 1.19 लाख ऑर्डर हाल ही में पेश की गई कारों के हैं।

मारुति का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमान से 22.4 फीसदी अधिक रहा

रिलायंस सिक्योरिटीज में शोध प्रमुख मितुल शाह ने कहा कि मारुति सुजूकी का शुद्ध मुनाफा मुख्य रूप से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगे वाहनों की मांग ज्यादा होने से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम घटने से कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हुआ है। मारुति का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमान से 22.4 फीसदी अधिक रहा।

मारुति सुजूकी की कुल बिक्री में कच्चे माल की लागत का हिस्सा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 75.7 फीसदी रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 78.8 फीसदी था।

कंपनी ने कहा कि सेमी कंडक्टरों की आपूर्ति बढ़ी है मगर अब भी कुछ समस्या देखी जा रही है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी के 46,000 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ।

घरेलू यात्री कार बाजार में मारुति की हिस्सेदारी 41 फीसदी रही ,जो वित्त वर्ष 2022 में 43.4 फीसदी और अप्रैल 2021 में 52 फीसदी थी।

बेहतर नतीजों का असर मारुति के शेयर पर भी दिखा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर मारुति सुजूकी का शेयर आज 3.27 फीसदी बढ़कर 8,690 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement