facebookmetapixel
Advertisement
IPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबाव

India-Pakistan tensions: भारत सरकार की चेतावनी के बाद X का एक्शन, 8000 अकाउंट किए ब्लॉक

Advertisement

मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी X ने कहा, "हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। अगर आदेश नहीं मानते, तो भारत में पूरी सेवा को ही बैन किया जा सकता था।"

Last Updated- May 09, 2025 | 6:46 AM IST
X blocks 8000 accounts in India after govt order to combat misinformation

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने भारत में 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स की पहुंच को सीमित कर दिया है। यह कदम भारत सरकार के उस सख्त आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें कंपनी को चेतावनी दी गई थी कि अगर वह निर्देशों का पालन नहीं करती तो उसे भारी जुर्माना और भारत में काम कर रहे कर्मचारियों को जेल की सजा हो सकती है।

इन अकाउंट्स में कई नामी हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के प्रोफाइल भी शामिल हैं। एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी X ने कहा, “हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। अगर आदेश नहीं मानते, तो भारत में पूरी सेवा को ही बैन किया जा सकता था।”

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब भारत ने हाल ही में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और वेबसाइट्स पर बैन लगाया है, जिन पर भारत विरोधी और भड़काऊ कंटेंट फैलाने का आरोप है।

Also Read: भारत के दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला S-400 क्या है? जानिए कितने हैं हमारे पास और कितनी दूर तक मार करता है!

फेक न्यूज पर सरकार सख्त, PIB और गृह मंत्रालय से पुष्टि की अपील

पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच भारत सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वालों को लेकर चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने से बचें और किसी भी दावे को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से जरूर करें।

इसके लिए लोगों को PIB फैक्ट चेक, गृह मंत्रालय या संबंधित राज्य आपदा प्रबंधन इकाई से जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी गई है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि बिना किसी आधिकारिक निर्देश के वे सामान्य दिनचर्या जारी रखें और किसी भी अफवाह को न फैलाएं।

इसी क्रम में, बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन के सरकारी मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स को भी नसीहत दी है। दूतावास ने कहा है कि वह भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर ले।

यह कदम भारत सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत संवेदनशील स्थितियों में गलत जानकारी और अफवाहों पर रोक लगाना जरूरी माना जा रहा है।

Also Read: पाकिस्तानी कंटेट प्रसारित न करें OTT और मीडिया चैनल: भारत सरकार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा डिजिटल रुख अपनाया है। सरकार ने पाकिस्तान के मशहूर कलाकारों जैसे फवाद खान, आतिफ असलम और हानिया आमिर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है।

इसके अलावा सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं को आदेश दिया गया है कि वे पाकिस्तान से जुड़ा कोई भी कंटेंट तुरंत हटा दें। यह कदम भारत की ओर से उठाए गए कई जवाबी उपायों का हिस्सा है, जिसका मकसद आतंक से जुड़े किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार को रोकना है।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 6:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement