facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Maruti Suzuki के लिए …छोटी कारें आधार, SUV भी दमदार: हिसाशी ताकेउची

Advertisement

मारुति सुजूकी ने बुधवार को अपने नई मिड-साइज एसयूवी Victoris को लॉन्च किया। यह तेजी से लोकप्रिय हो रही इस श्रेणी में कंपनी की दूसरी पेशकश है।

Last Updated- September 03, 2025 | 10:41 PM IST
Maruti Suzuki Price Hike

मारुति सुजूकी ने बुधवार को अपने नई मिड-साइज एसयूवी विक्टोरिस को पेश किया। यह तेजी से लोकप्रिय हो रही इस श्रेणी में कंपनी की दूसरी पेशकश है। मारुति सुजूकी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची का कहना है कि कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को मजबूत करने, निर्यात बढ़ाने और एसयूवी की बढ़ती मांग के साथ छोटी कारों पर अपने लंबे समय से ध्यान देने के प्रयासों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है।

4 से 4.5 मीटर लंबे एसयूवी को मिड-साइज एसयूवी माना जाता है। सुजूकी जापान से भारत में अधिक निर्यात उत्पादन स्थानांतरित कर रही है, क्योंकि कंपनी की वैश्विक रणनीति में भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। नई विक्टोरिस को दुनिया भर के लगभग 100 बाजारों में भेजने की योजना है, जिससे एक विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत की महत्ता का पता चलता है। ताकेउची ने एसयूवी की पेशकश के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘निर्यात पर हमेशा विचार किया जाता है। सुजूकी जापान अपने निर्यात बाजार का अधिक से अ​धिक हिस्सा जापान से भारत की ओर स्थानांतरित कर रहा है। भारत से, हम बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर और एक मजबूत, टिकाऊ वाहन का निर्यात कर सकते हैं।’

मारुति सुजूकी के लिए निर्यात का आंकड़ा घरेलू बिक्री की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने 2024-25 में 330,000 वाहनों का निर्यात किया और वर्ष 2030-31 तक इसे दोगुना से ज्यादा कर 750,000 वाहन पर पहुंचाने की योजना है। ताकेउची ने इस बात पर जोर दिया कि एसयूवी में सफलता, यात्री वाहनों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी को पुनः प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो मौजूदा समय में लगभग 40 प्रतिशत है, जबकि पहले यह 50 प्रतिशत से अधिक थी।

उन्होंने कहा, ‘अब एसयूवी की कुल बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है, इसलिए इस सेगमेंट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’ मारुति सुजूकी की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत है, जो वर्ष 2020-21 के 8.9 प्रतिशत से लगभग तीन गुना ज्यादा है। लगभग 1,240 करोड़ रुपये के निवेश के साथ विक्टोरिस का निर्माण कंपनी के खरखौदा संयंत्र में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement