facebookmetapixel
Advertisement
खाड़ी की आंधी में सीमेंट कंपनियां की उम्मीदें धूल, लागत दबाव ने बढ़ाई चिंताकारोबार अलग करने का बढ़ता चलन, 2024 के बाद 43 अरब डॉलर के 50 सौदेEditorial: IBC के 10 साल, बेहतर वसूली के बावजूद समाधान में देरी बनी सबसे बड़ी चुनौतीभारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल, संपत्ति में गिरावट की आशंकाभारत की नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सिर्फ अनुमान नहीं, रणनीतिक परिदृश्यों पर देना होगा जोरएनर्जी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार दूसरे दिन भी गिरा, सेंसेक्स 142 अंक टूटामहाराष्ट्र में 1 जून से समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक, ब्लू इकॉनमी के लिए 735 करोड़ की योजनाकपास का रकबा बढ़ने की उम्मीद, दो महीने में कीमतों में आया 25% का उछालईरान-अमेरिका मसौदा समझौता: एक महीने में सामान्य होगा होर्मुज स्ट्रेट का शिपिंग ट्रैफिकइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने AY27 के लिए ऑनलाइन ITR-2 फाइलिंग शुरू की, 31 जुलाई है अंतिम तारीख

भारत में बनने वाले वाहनों का एक्सपोर्ट घटा, 2023 में 21% की गिरावट

Advertisement

दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले साल 20 प्रतिशत घटकर 32,43,673 इकाई रह गया, जो 2022 में 40,53,254 इकाई था।

Last Updated- January 14, 2024 | 1:07 PM IST
Automobile Industry

देश से वाहन निर्यात में बीते साल (2023 में) 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने यह जानकारी दी। SIAM ने कहा है कि कई विदेशी बाजार मौद्रिक और भूराजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं जिससे वाहन निर्यात में गिरावट आई है।

पिछले साल कुल वाहन निर्यात 42,85,809 इकाई रहा, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 52,04,966 इकाई था। हालांकि, 2023 में यात्री वाहनों का निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर 6,77,956 इकाई हो गई, जो 2022 में 6,44,842 इकाई थी।

वहीं वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात में इस दौरान गिरावट आई है। दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले साल 20 प्रतिशत घटकर 32,43,673 इकाई रह गया, जो 2022 में 40,53,254 इकाई था।

इसी तरह, वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 88,305 इकाई से घटकर 68,473 इकाई रह गया। तिपहिया वाहनों का निर्यात पिछले साल 4,17,178 इकाई से 30 प्रतिशत घटकर 2,91,919 इकाई रह गया।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के महानिदेशक राजेश मेनन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2023 में यात्री वाहन निर्यात को नए वाहनों की पेशकश और दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी क्षेत्र जैसे बाजारों की दबी मांग से समर्थन मिला था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने सबसे अधिक 2,02,786 वाहनों का निर्यात किया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 1,92,071 इकाई के आंकड़े से छह प्रतिशत अधिक है।

हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor) ने इस दौरान 1,29,755 इकाइयों का निर्यात किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,19,099 इकाई का था।

इस अवधि में किआ इंडिया ने 47,792 इकाइयों का निर्यात किया। वहीं फॉक्सवैगन ने 33,872, निसान ने 31,678, और होंडा कार्स ने 20,262 वाहनों का निर्यात किया। भाषा अजय अजय

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement