facebookmetapixel
Advertisement
योगी सरकार का बड़ा प्लान: मक्का खेती बढ़ाने को ₹150 करोड़, 15 जून से MSP खरीदUpcoming NFO: निवेश का नया मौका! अगले सप्ताह आ रहे हैं 2 फंड, ₹500 से निवेश शुरूLPG Price Hike: ₹29 बढ़ोतरी के बाद भी OMCs को हर सिलेंडर पर हो रहा ₹700 का नुकसानGold Price Outlook: सोने पर दबाव बरकरार, इस सप्ताह पश्चिम एशिया तनाव और अमेरिका-चीन के आंकड़े तय करेंगे चालFPIs बेच रहे हैं शेयर, खरीद रहे हैं बॉन्ड; भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं इसके मायने?भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का भारी पलायन, 2026 में अब तक निकाले ₹2.67 लाख करोड़LPG की कीमत बढ़ने पर सरकार की सफाई: अभी भी सबसे सस्ता गैस यहां, उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान नहींAlphaGrep की म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, जुलाई में लॉन्च होगा पहला फंडपश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजरशेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसान

100 से ज्यादा देशों में चेतक EV का निर्यात करेगी बजाज ऑटो

Advertisement

बजाज ऑटो ने बुधवार को चेतक सी25 को 91,399 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया।

Last Updated- January 15, 2026 | 9:06 AM IST
Bajaj hits record sales of over 26,000 vehicles in single day on Gudi Padwa

बजाज ऑटो अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 100 से अधिक देशों में योजनाबद्ध तरीके से और सतर्कता के साथ निर्यात करने की योजना बना रही है। कंपनी आक्रामक वैश्विक निर्यात के बजाय लंबे समय से मौजूद वितरक नेटवर्क और बाजार-केंद्रित स्थानीयकरण पर दांव लगा रहा है। बजाज ऑटो में ईवी उत्पाद रणनीति के प्रमुख ऋषभ बजाज ने बुधवार को चेतक सी25 को पेश करते हुए यह बात कही।

बजाज ऑटो के अकुर्डी कैंपस में चेतक सी25 की पेशकश के मौके पर पहली बार ऋषभ बजाज, जो बजाज ऑटो के एमडी और सीईओ राजीव बजाज के बेटे हैं, ने कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्ट्रैटेजी पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। सबसे आगे उनकी मौजूदगी थी जिसने एक शांत लेकिन स्पष्ट दिख रहे पीढ़ीगत बदलाव का संकेत दिया। साथ ही, कंपनी में बढ़ती जिम्मेदारियों का भी संकेत मिला।

ऋषभ लगभग चार साल पहले बजाज ऑटो में शामिल हुए थे और तब से उन्होंने सेल्स और मार्केटिंग सहित कई विभागों में काम किया है और अब वह चेतक के लिए प्रोडक्ट, प्राइसिंग और विस्तार रणनीति बनाने में शामिल रहे हैं।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि कंपनी पहले से ही चेतक को फिलीपींस के अलावा नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी बाजारों में निर्यात कर रही है। हालांकि अभी निर्यात की संख्या कम है।

ऋषभ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आखिरी लक्ष्य 100 से ज्यादा देशों को निर्यात करना हैं, लेकिन यह एक-एक करके ही करना होगा। हर देश के अलग-अलग नियम, इन्फ्रास्ट्रक्चर और जरूरतें होती हैं। कुछ बाजारों में सिर्फ प्रमाणन में ही छह महीने तक लग सकते हैं और कुछ हद तक स्थानीयकरण की भी जरूरत होती है। इसकी तैयारी पहले से ही चल रही है।’ बजाज ऑटो ने बुधवार को चेतक सी25 को 91,399 रुपये की शुरुआती कीमत (इसमें पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी शामिल है) पर पेश किया।

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement